डीयू छात्रसंघ चुनाव में इस बार भी यह मुकाबला प्रमुख रूप से एबीवीपी (ABVP) और एनएसयूआई (NSUI) के बीच रहा। जिसमें चार साल बाद एनएसयूआई को बड़ी कामयाबी हासिल हुई।
लेफ्ट का गढ़ माने जाने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रसंघ चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों का दबदबा कायम है। सेंट्रल पैनल की चारों सीटों पर वाम गठबंधन की जीत हुई। एबीवीपी दूसरे स्थान पर रही है जबकि बापसा जेएनयू में बड़ी ताकत बनकर उभरा।
243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में कांग्रेस के 27 विधायक और 6 विधान पार्षद हैं। इस सियासी तूफान के बीच बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि एक साजिश के तहत उन्हें पद से हटाने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा सांसद किरण खेर का कहना है कि महिला से छेड़छाड़ मामले में चंडीगढ़ पुलिस पर कोई राजनीतिक दबाव नहीं था, इसमें हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे और एक अन्य व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनका कहना है कि पीड़िता और उसके परिवार को न्याय जरूर मिलेगा।
नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली है। लेकिन आरजेडी ने बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
पिछले दिनों पश्चिम बंगाल में महिलाओं का रेप होने से जुड़ी विवादास्पद बयान के बाद सुर्खियों में आई रूपा गांगुली को भाजपा ने महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह लॉकेट चटर्जी को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया है।