Advertisement

Search Result : "आयकर छापेमारी"

पीएम का ऐलान, 3 साल तक स्टार्टअप का मुनाफा टैक्‍स फ्री

पीएम का ऐलान, 3 साल तक स्टार्टअप का मुनाफा टैक्‍स फ्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया उद्यम शुरू करने वाले स्टार्टअप कारोबारियों के लिए आज कई अहम घोषणाएं की। शनिवार को स्टार्टअप उद्यमियों के पहले सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम ने स्टार्टअप को तीन साल की आयकर छूट के साथ ही उद्यम पूंजी निवेश पर पूंजीगत लाभकर से छूट, इंस्पेक्टर राज मुक्त परिवेश के अलावा वित्तपोषण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का कोष स्थापित करने सहित कई तरह के प्रोत्साहन देने की घोषणा की।
पाकिस्‍तान: मसूद अजहर हिरासत में, ठिकानों पर छापेमारी

पाकिस्‍तान: मसूद अजहर हिरासत में, ठिकानों पर छापेमारी

पठानकोट वायुसेना स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के सिलसिले में पाकिस्‍तान ने कार्रवाई में तेजी दिखाते हुए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर छापेमारी की है। खबर है कि इस दौरान जैश-ए-मोहम्‍मद के प्रमुख मसूद अजहर, उसके भाई अब्‍दुल रऊफ और कई करीबी लोगों को हिरासत में लिया गया है। पठानकोट हमले को लेकर अभी तक पाकिस्‍तान की तरफ से यह सबसे बड़ी कार्रवाई है। जांच में सहयोग के लिए पाकिस्तान अपने एक जांच दल को भारत भेजने पर भी विचार कर रहा है।
आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

आर्थिक अपराध शाखा की छापेमारी, एक करोड़ का नकली माल बरामद

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जब नाग देवी बाजार में नकली पार्ट्स-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों पर छापे मारे तो दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दरअसल, एसकेएफ और एफएजी नामक कंपनियों के दिल्ली मुख्यालय में कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि उनके नकली पार्ट्स बाजार में बिक रहे हैं। टैक्ट इंडिया की टीम द्वारा इसकी पुष्टि होने पर मुंबई पुलिस ने नाग देवी बाजार में कई ठिकानों पर छापे मारकर लगभग एक करोड़ रुपये के नकली माल बरामद किए। उल्लेखनीय है कि नाग देवी बाजार देश के मैकेनिकल पार्ट्स की 80 प्रतिशत जरूरतें पूरी करता है।
10 लाख से ज्यादा कमाने वालों की एलपीजी सब्सिडी बंद

10 लाख से ज्यादा कमाने वालों की एलपीजी सब्सिडी बंद

सालाना दस लाख रुपये से अधिक आय वाले करदाताओं को अगले महीने से सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) नहीं मिलेगा। सरकार ने सब्सिडी में कमी के लिए रियायती दरों पर सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित करने का फैसला किया है।
केजरीवाल का आरोप, सीबीआई को विपक्ष को खत्‍म करने का आदेश

केजरीवाल का आरोप, सीबीआई को विपक्ष को खत्‍म करने का आदेश

दिल्‍ली सचिवालय पर सीबीआई की छापेमारी के बारे केंद्र और अरविंद केजरीवाल के बीच चल रहे टकराव में एक नया मोड़ आया है। आज केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सीबीआई को सभी विपक्षी दलों को निशाना बनाने और लाइन पर नहीं चलने वाले दलों को निपटाने को कहा गया है।
केजरीवाल का दावा, सीबीआई ने जब्‍त कीं कैबिनेट फैसलों की फाइलें

केजरीवाल का दावा, सीबीआई ने जब्‍त कीं कैबिनेट फैसलों की फाइलें

मुख्‍यमंत्री कार्यालय में सीबीआई की छापेमारी को लेकर केंद्र और दिल्‍ली सरकार के बीच सियासी जंग के केंद्र में आ गए हैं वित्‍त मंत्री अरुण जेटली। अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि सीबीआई की छापेमारी में जब्‍त फाइलों का उनके प्रधान सचिव के खिलाफ चल रही जांच से कोई लेनादेना नहीं है बल्कि सीबीआई डीडीसीए की फाइल खंगालती रही। सीबीआई ने छापेमारी के दौरान कैबिनेट निर्णय से संबंधित फाइलों को जब्त किया। सीबीआई ने इन आरोपों से इंकार किया है।
कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर आयकर छापे

कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर आयकर छापे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग ने मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम के चेन्नई स्थित ठिकानों और कंपनियों पर छापे मारे।
परनीत कौर के खातों की जांच को लेकर हरकत में सरकार

परनीत कौर के खातों की जांच को लेकर हरकत में सरकार

काले धन के खिलाफ कार्रवाई के तहत आयकर अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड सरकार से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री परनीत कौर और उनके बेटे रणिंदर सिंह के स्वीस बैंकों में कथित खातों की जांच में मदद मांगी है।
केरल हाउस में बीफ पर बवाल, पुलिस छापेमारी पर उठे सवाल

केरल हाउस में बीफ पर बवाल, पुलिस छापेमारी पर उठे सवाल

गोमांस को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब हिंदू सेना ने दिल्‍ली के केरल हाउस में बीफ परोसने पर बवाल खड़ा कर दिया है। आरोप हैं कि सोमवार को गोमांस परोसे जाने की शिकायत के बाद दिल्‍ली पुलिस केरल हाउस जा धमकी और वहां रेस्‍तरां में घुसकर मेन्‍यू से बीफ हटवा दिया।
पुलिस छापेमारी का विरोध, केरल हाउस में फिर मिलेगा बीफ फ्राई

पुलिस छापेमारी का विरोध, केरल हाउस में फिर मिलेगा बीफ फ्राई

दिल्ली के केरल हाउस में गोमांस परोसे जाने की शिकायत पर पुलिस के जा धमकने और बीफ की जांच-पड़ताल को लेकर राजनीति गरमा चुकी है। आज केरल के सांसदों ने दिल्‍ली पुलिस के इस कदम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। खबर है कि घटना के विरोध में केरल भवन ने फिर से बीफ फ्राई परोसने का ऐलान किया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement