Advertisement

Search Result : "आपदा प्रबंधन"

मंदिर हादसा: प्रबंधन समिति के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच ने किया सरेंडर

मंदिर हादसा: प्रबंधन समिति के दो सदस्य गिरफ्तार, पांच ने किया सरेंडर

केरल के कोल्लम स्थित पुत्तिंगल देवी मंदिर की प्रबंधन समिति के पांच फरार सदस्यों ने आज तड़के आत्मसमर्पण कर दिया। दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। राज्य में किसी मंदिर में हुए अब तक के सबसे भयंकर हादसे में 109 लोगों की जान चली गई।
केरल: पूजा स्थलों के निकट तेज आवाज वाली आतिशबाजी पर बैन

केरल: पूजा स्थलों के निकट तेज आवाज वाली आतिशबाजी पर बैन

कोल्लम के निकट मंदिर में हुए हादसे को लेकर सख्त केरल उच्च न्यायालय ने राज्य में पूजा स्थलों के आसपास तेज आवाज वाली आतिशबाजी पर प्रतिबंधित लगा दिया। वहीं रविवार को पुत्तिंगल मंदिर हादसे के सिलसिले में मंदिर प्रबंधन समिति के सात सदस्यों सहित 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हादसे में अब तक 112 लोगों की मौत हो गई है।
आवरण कथा- पार्टी नेतृत्व की लगाम मैनेजर के हाथों में

आवरण कथा- पार्टी नेतृत्व की लगाम मैनेजर के हाथों में

भारत के राजनीतिक भविष्य का एजेंडा कॉरपोरेट घराने तय कर रहे हैं। इस कारण प्रबंधन कंपनियों या यूं कहें कि कई प्रबंधन गुरुओं की पौ-बारह हो गई है और राजनीतिक दल उनके सामने नतमस्तक दिख रहे हैं।
चर्चा: गंदगी का विश्व रिकॉर्ड | आलोक मेहता

चर्चा: गंदगी का विश्व रिकॉर्ड | आलोक मेहता

बहुत पहले अमेरिकी पत्रिका ने भारत के विकास की खिल्ली उड़ाते हुए बैलगाड़ी में अंतरिक्ष विमान ले जाने वाला एक फोटो छापा था। इसी तरह यूरोप में मुझसे लोग पूछते थे, ‘भारत के लोगों ने कभी रेलगाड़ी या हवाई जहाज देखा है? क्या अधिकांश आबादी छाल-पत्ते लपेटकर रहती है?’ अब ऐसे मजाक का कोई नहीं कर सकता है। अब संपन्न देशों के लोग भारत की प्रगति से चकित हैं और उनका धंधा और सिलीकॉन वैली भारतीयों पर निर्भर रहने लगी है।
इंदिरा अम्मा के नाम पर हर पेट के लिए दाना-पानी- हरीश रावत

इंदिरा अम्मा के नाम पर हर पेट के लिए दाना-पानी- हरीश रावत

फरवरी 2014 में उत्तराखंड के मुख्य‍मंत्री पद की कमान संभालने वाले हरीश रावत राज्य के कद्दावर नेताओं में शुमार किए जाते हैं। लंबे समय के राजनीतिक जीवन में रावत ने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद माना जा रहा था कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी तो रावत को कमान मिल सकती है। लेकिन सियासी कारणों सेे रावत को देर से राज्य की कमान मिली। साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जब सरकार बनी तो विजय बहुगुणा को मुख्य‍मंत्री पद दिया गया। उस समय रावत केंद्र सरकार में मंत्री थे। विजय बहुगुणा को बीच कार्यकाल से ही हटाकर हरीश रावत को राज्य की कमान दी गई। दो साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हरीश रावत से विभिन्न मुद्दों पर आउटलुक के विशेष संवाददाता ने देहरादून के बीजापुर गेस्ट हाउस में विस्तार से बातचीत की। पेश है प्रमुख अंश-
पूर्वोत्‍तर में भीषण भूकंप: कम से कम 11 मरे, सैकड़ों घायल

पूर्वोत्‍तर में भीषण भूकंप: कम से कम 11 मरे, सैकड़ों घायल

पूर्वोत्‍तर भारत में आज 6.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हैं। भूकंप का केंद्र मणिपुर में था जिससे कई इमारतें ढह गईं तथा लोग दहशत में आ गए। भूकंप के 5 घंटे बाद दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 थी। माना जा रहा है ये भूकंप के बाद आने वाले आफ्टर शॉक हैं।
शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, 89 लोग घायल

शक्तिशाली भूकंप के झटकों से हिला पाकिस्तान, 89 लोग घायल

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमाई इलाकों में आज एक शक्तिशाली भूकंप आया जिसमें 89 लोग घायल हो गए। 6.9 तीव्रता के भूकंप के झटकों को अफगानिस्तान पाकिस्तान समेत उत्तर भारत में भी महसूस किया गया।
उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता

उत्तराखंड में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता

देश के खुबसूरत पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कई हिस्सों में शनिवार के तड़के मध्यम वेग का भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.4 मापी गई।
एक छात्र के पास 160 पासपोर्ट

एक छात्र के पास 160 पासपोर्ट

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने प्रबंधन कॉलेज के एक छात्र के पास से खाड़ी देशों के लोगों के लिए बनाए गए 160 जाली पासपोर्ट के साथ-साथ नकली कागजात बनाने वाले लैपटॉप, रबड़ स्टांप, एक लैंडलाइन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। खुफिया एजेंसियां इस छात्र से पूछताछ में जुटी हैं। वे खासतौर पर उसके खाड़ी एवं अन्य देशों से संबंध जानने की कोशिश कर रही हैं। पकड़ा गया छात्र बिहार के गोपालगंज का रहने वाला है।
पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लि्ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चेन्नई पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त मदद देने का ऐलान किया है। लगातार बारिश के चलते चेन्नई और उससे सटे कई उपनगरों में हालात बेहद खराब हैं। राज्‍य में बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 269 तक पहुंच चुका है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement