ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख भारतीय कंपनी अडाणी समूह आस्ट्रेलिया में 21.7 अरब डॉलर की लागत वाली कारमाइकल खान परियोजना पर अगले साल के मध्य तक निर्माण कार्य शुरू करेगा।
टाटा संस द्वारा साइरस मिस्त्री को टाटा स्टील के निदेशक पद से हटाने के प्रयासों के बीच मिस्त्री ने कंपनी के प्रमुख के रूप में अपनी भूमिका और खास कर कंपनी के घाटे में चल रहे यूरोपीय कारोबार से निपटने के अपने तरीके का बचाव किया।
पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिर्फ आतंकवादी ताकतों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि इनको सहयोग, शरण, प्रशिक्षण और वित्तीय मदद देने वालों के विरूद्ध भी दृढ़ कार्रवाई की जरूरत का आहवान करते हुए कहा कि चुप्पी और निष्क्रियत से आतंकवादियों एवं उनके आकाओं का हौसला बढ़ेगा।
साफ तौर पर पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए 40 देशों के एक सम्मेलन ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने की वकालत की। हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व समुदाय को संदेश दिया कि चुप्पी और कोई कार्रवाई नहीं करने से आतंकवादियों और उनके आकाओं का मनोबल बढ़ेगा।
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। सपा अकेले बहुमत की सरकार बनाएगी। अखिले श नेे सपा की आंतरिक राजनीति पर कहा कि राजनीति तो कहती है कि जो आपको पार्टी से हटाना चाहे, आप उसे निकाल दें। अखिलेश ने कहा कि इस मुकाम पर आकर वह राजनीति छोड़ने के बारे में कतई नहीं सोंचते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अगर यूपी में साथ दे तो 300 सीटें मिल जाएंगी।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर बुरहान वानी के पाक आतंकी हाफिज सईद के साथ ताल्लुकात थे। वानी ने अपने एनकाउंटर से पहले जमात उद दावा और लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद से बात की थी। एक न्यूज चैनल ने अपनी खबर में दावा किया है कि इस दौरान उसने लश्कर से मिलकर भारत को बर्बाद करने की योजनाओं पर मिलकर काम करने की अपील की थी। सईद से हुई बातचीत में वह कहता है कि हम अपने मकसद में कामयाब हो रहे हैं। भारतीय फौज को करारा जवाब भी दे रहे हैं।
योग गुरू रामदेव नेपाल में कथित निवेश को लेकर विवादों में फंस गए हैं क्योंकि मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पतंजलि आयुर्वेद समूह ने बिना आधिकारिक मंजूरी के भारत के पड़ोसी देश में 150 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है।
खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट :केएलएफ: के प्रमुख हरमिंदर सिंह मिन्टू को सोमवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पटियाला के नाभा जेल से पांच अन्य कैदियों के साथ रविवार को फरार हो गया था।चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से मिन्टू को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब की नाभा जेल में सुरक्षा व्यवस्था तार तार होने का मामला सामने आया है। जेल में कुछ हथियारबंद लोगों ने घुसकर दो आतंकी और एक गैंगस्टर सहित छह कैदियों को भगा दिया है।