गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के प्रमुख विमल गुरुंग और उनकी पत्नी आशा के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। जीजेएम नेताओं को अलग खोरखालैंड की मांग को लेकर चले आंदोलन के दौरान हुए संघर्ष और हिंसा में आरोपित किया गया है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
मध्यप्रदेश के साथ-साथ कर्ज माफी की मांग को लेकर हरियाणा के किसान भी सड़क पर आ गए हैं। सैकड़ों किसानों ने शुक्रवार को अंबाला के पास दिल्ली-चंडीगढ नेशनल हाईवे (एनएच1) जाम किया। उधर मध्यप्रदेश में भी किसानों ने प्रदर्शन लगातार जारी हैं।
मध्यप्रदेश के बाद कांग्रेस अब राजस्थान में भी भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर ली है।बुधवार को पूरे प्रदेश में किसानों की कर्जमाफी के समर्थन में कांग्रेस आंदोलन करेगी।
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी रहे मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न देने की मांग की है। खेल मंत्री ने कहा कि इस महान खिलाड़ी को यह सम्मान दिया जाना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गोयल ने कहा कि इस मामले में प्रधानमंत्री को ही आखिरी फैसला लेना है।
कांग्रेस ने बिहार के पूर्णिया जिले में पत्नी के शव को मोटरसाइकिल पर ले जाने वाली दर्दनाक घटना को शर्मनाक करार दिया है। कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकारें इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। यह वाकया उस दौरान हुआ जब सरकारी अस्पताल के प्रशासन ने शव ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से मना कर दिया।
राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शर्मा के बाद अब गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी ने भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इससे पहले भाजपा और संघ के नेता केंद्र सरकार से समय-समय पर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गौमांस खाने की वकालत करने वाले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए।
जंग-ए-आजादी और चंबल’ यह 1857 की जनक्रांति की स्मृति में आयोतित उस जन-समागम का शीर्षक है, जो अगले हफ्ते 25 मई को चंबल की पांच नदियों के संगम और क्रांति का ह्रदयस्थल रहे पचनदा में आयोजित है। यह दिन चंबल के इतिहास में बहुत अहम है।