राइजिंग पुणे सुपरजाइंट के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि उनकी टीम खुशकिस्मत रही कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में आईपीएल दस का अपना पहला मैच जीतने में सफल रही।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा कि यदि युवराज सिंह टूर्नामेंट में अपनी शानदार फार्म बरकरार रखते हैं तो उनके पास इंडियन प्रीमियर लीग में अपने खिताब का बचाव करने का पूरा मौका रहेगा।
आईपीएल और क्रिकेट की लोकप्रियता में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की के लिए बीसीसीआई हर कदम अब तक उठाता आया है। नए क्रम में अब आईपीएल को और लोकप्रिय बनाने के लिए मैच आयोजन के आठों शहरों में टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज किया जाएगा।
अपने घरेलू बल्लेबाजों पर काफी हद तक निर्भर कोलकाता नाइटराइडर्स शुक्रवार को जब आईपीएल दस का अपना पहला मैच खेलने के लिये उतरेगा तो उसके सामने सबसे बड़ी चुनौती गुजरात लायन्स के शीर्ष क्रम से पार पाना होगा जिसमें कुछ दिग्गज विदेशी बल्लेबाज शामिल हैं।
बालीवुड अभिनेता रिषि कपूर ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल करने की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि इस टी20 लीग में दुनिया भर के क्रिकेटरों को अपना कौशल दिखाने का मौका दिया जाता है।
आईपीएल के दसवें संस्करण में पिछली बार की उप विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर की टीम के सामने अपने अहम खिलाड़ियों की चोट के बीच चमकीला सफर जारी रखने की चुनौती है। टीम ने टूर्नामेंट में तीन बार फाइनल खेला है। पर उसे खिताबी जीत अभी तक नहीं मिली है। चोट के बीच क्या तीन बार की तरह इस बार भी आरसीबी खिताब जीतने से वंचित रह जाएगी?
भारत ने ढाई महीने से अधिक समय से 50 ओवर के प्रारूप में नहीं खेलने के बावजूद नवीनतम आईसीसी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है।
गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने आज कहा कि भारतीय विकेटों पर गेंदबाजी का अनुभवी आईपीएल के 10वें सत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा क्योंकि देश के अधिकांश विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं।
विराट कोहली के साथ टकराव की एक पुरानी घटना को याद करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज एड कोवान ने कहा कि कुछ बेहद अनुचित शब्द कहे जाने के बाद एक बार वह भारत के मौजूदा कप्तान को स्टंप उखाड़कर मारना चाहते थे।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और धर्मशाला में चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले अंजिक्य रहाणे ने गुरुवार को एक स्वर में कहा कि टेस्ट श्रृंखला के दौरान दोनों टीमों के बीच चली तनातनी पांच अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान नहीं दिखायी देगी जिसमें ये दोनों खिलाड़ी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे।