Advertisement

Search Result : "आईआईटी मुंबई"

आईआईटी-एम परिसर के बाहर किया प्रदर्शन

आईआईटी-एम परिसर के बाहर किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित आलोचना पर छात्रों के एक संगठन की मान्यता रद्द कर दिए जाने के विरोध में यहां आईआईटी मद्रास के बाहर एक सड़क को बंद करने का प्रयास करने के लिए वामपंथी छात्रा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कई कार्यकर्ताओं को आज हिरासत में ले लिया गया।
राहुल से सास-बहू अंदाज में झगड़ रही हैं स्मृति ईरानी

राहुल से सास-बहू अंदाज में झगड़ रही हैं स्मृति ईरानी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना को लेकर आईआईटी-मद्रास ने दलित छात्रों के एक फोरम पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसके बाद एनएसयूआई छात्रों ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर के सामने हो-हल्ला किया। इसे लेकर स्मृति ईरानी ने सीधे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निजी हमले शुरू कर दिए।
मोदी की आलोचना पर आईआईटी मद्रास में दलित ग्रुप बैन

मोदी की आलोचना पर आईआईटी मद्रास में दलित ग्रुप बैन

आईआईटी मद्रास ने अंबेडकर-पेरियार स्‍टडी सर्किल नाम के एक छात्र समूह पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस समूह के खिलाफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय को अज्ञात शिकायत मिली थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नफरत फैलाने और दलित छात्रों को लामबंद करने के आराेप लगाए गए हैं।
मुंबई एयरपोर्ट पर रहस्‍यमयी पैराशूट

मुंबई एयरपोर्ट पर रहस्‍यमयी पैराशूट

उड़ान भरने को तैयार जेट एयरवेज के एक पायलट ने इस बारे में एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचित किया। अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है और एयरपोर्ट पर मंडराते पैराशूट को लेकर रहस्‍य बना हुआ है।
आईपीएलः मुंबई इंडियंस ने इतिहास दोहराया

आईपीएलः मुंबई इंडियंस ने इतिहास दोहराया

सन 2013 में आईपीएल के छठे सीजन में कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान पर ही मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 23 रन से हराकर पहली बार चैंपियनशिप जीतने का स्वाद चखा था। आईपीएल-8 के फाइनल में उसने एक बार फिर इसी मैदान पर चेन्नई को 44 रन से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करनी होगी कि पूरे आईपीएल सीजन में ही नहीं, देश के सबसे सफल कप्तान के समक्ष भी उनकी रणनीति कामयाब रही। चेन्नई सुपरकिंग्स को 44 रन से हराने में अहम भागीदारी निभाने और तेजी से अर्धशतक बनाने के लिए कप्तान रोहित शर्मा को मैन आॅफ द मैच चुना गया।
जीशानः बात निकली है तो दूर तलक जाएगी

जीशानः बात निकली है तो दूर तलक जाएगी

मुंबई में एक मुसलमान एमबीए युवक जीशान खान को हीरे का निर्यात करने वाली कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स द्वारा मुस्लिम होने की वजह से नौकरी न दिए जाने पर हंगामा मचना स्वाभाविक है।
अमिताभ की शूटिंग के पास गोलीबाली

अमिताभ की शूटिंग के पास गोलीबाली

मुंबई में आज जिस जगह अमिताभ बच्‍चन की शूटिंग चल रही थी, वहां से महज 20 फुट की दूरी पर गोलीबारी हुई। बाइक सवार हमलावरों ने सुरक्षा एजेंसी के मालिक और शिवसेना पदाधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
अलकायदा ने मुंबई हमले को मुबारक अभियान बताया

अलकायदा ने मुंबई हमले को मुबारक अभियान बताया

पाकिस्तान के ऐबटाबाद में ओसामा बिन लादेन के ठिकाने से मिले अलकायदा के एक दस्तावेज में साल 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा किए गए मुंबई हमले को जाबांज फिदाई बताया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement