उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आने के बाद भी हालात में कुछ ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। हाल ही में सीएम योगी ने इलाहाबाद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचने से पहले प्रशासन ने 20 कूलर किराए पर लेकर उन्हें वार्ड में लगाए जहां मरीज भर्ती थे।
हाल ही में सीएम योगी के दौरे से पहले अस्पताल में किराए पर लाकर लगाए गए 20 कूलर को लेकर कांग्रेस ने राज्य की योगी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस नेता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को 'भोगी आदित्यनाथ' कहा है।
मशहूर शायर मुनव्वर राना को सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। आप नेता और मशहूर कवि कुमार विश्वास ने भी ट्वीट करके इस खबर की जानकारी दी।
देश में आए दिनों सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था को लेकर मरीजों को रही परेशानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं। एक ऐसा ही वीडियो कर्नाटक के सरकारी अस्पताल का भी है, जहां अव्यवस्था के कारण एक पत्नि अपने बीमार पति को घसीटने पर मजबूर हुई।
दो दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंची केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स की एक टीम भी अस्पताल पहुंच गई है।
फिल्म 'पाकीजा' की फेमस एक्ट्रेस गीता कपूर को तबीयत में सुधार के बाद आज उन्हें ओल्ड ऐज होम में शिफ्ट किया जा रहा है। पिछले दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उनके बेटे राजा ने उन्हें एक हॉस्पिटल एडमिट कराया था, जिसके बाद वो अपनी मां लेने नहीं आया। गीता कपूर गोरेगांव के एसआरवी हॉस्पिटल में एडमिट थीं।
उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आ रही है। अस्पताल प्रशासन ने पैसे के बिना पत्नी का शव ले जाने के लिए पति को एंबुलेंस नहीं दी। पति को मजबूरन पत्नी का शव स्ट्रेचर पर रख कर घर ले जाना पड़ा।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री की भूख हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही और उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सलाह दी है। मिश्रा ने हालांकि भर्ती होने से इनकार किया है।