चेन्नई सुपरकिंग्स अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। चेन्नई लगातार तीसरा मैच जीत चुकी है जबकि अपना चैथा मैच खेल रही मुंबई को एक भी जीत नसीब नहीं हुई है।
जिस समय ये पंक्तियां लिखी जा रही थीं या पढ़ी जा रही होंगी, उस समय भी उत्तर भारत में बुरी तरह मायूस कोई किसान अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा होगा। अन्नदाता की हालत बुरी है, यह हम सब जानते हैं लेकिन उसकी जीवन की डोर काटने के लिए सिर्फ एक फसल की बर्बादी बहुत है।
अपने स्थानांतरण के बाद पिछले सप्ताह हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने वाले वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने गुरुवार को राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। खट्टर के साथ खेमका की यह मुलाकात लगभग 40 मिनट चली।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को निर्देश दिया कि मुख्य सूचना आयुक्त और केन्द्रीय सूचना आयोग में तीन अन्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेज किया जाए और इसकी प्रगति के बारे में 11 मई तक सूचित किया जाए क्योंकि इन रिक्तियों के कारण मामलों का बड़ा अंबार लग गया है।
बीसवां देवीशंकर अवस्थी सम्मान युवा आलोचक जीतेंद्र गुप्ता को उनकी पुस्तक ‘भारतीय इतिहासबोध का संघर्ष और हिंदी प्रदेश’ के लिए प्रतिष्ठित लेखिका कृष्णा सोबती द्वारा 5 अप्रैल 2015 को रवींद्र भवन में साहित्य जगत की जानी-मानी हस्तियों की मौजूदगी में प्रदान किया गया।
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की कलह जारी है। आप वालंटियर कुंदन शर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नीले रंग की वैगन आर वापस मांगी है। इसके अलावा पार्टी को दिए गए फंड्स भी वापस मांगे हैं।
भारतीय जनता पार्टी अब जाट आरक्षण के मुददे पर दुविधा में दिखाई पड़ रही है। भले ही भाजपा यह कह रही हो कि जाट आरक्षण निरस्त करने के फैसले पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार करने का अनुरोध किया है। लेकिन पार्टी के ही कुछ सांसद जाटों को आरक्षण दिए जाने का विरोध कर रहे हैं।
आगामी सात अप्रैल को होने वाले आईपीएल के उद्घाटन सत्र में बॉलीवुड के कई सितारे शिरकत करेंगे। वैसे तो इसमें शाहिद कपूर, सैफ अली खान भी होंगे पर निगाहें अनुष्का शर्मा की तरफ ही होंगी।
खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। आइएएस अधिकारी अशोक खेमका के तबादले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को भाजपा की अगुवाई वाली हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह राज्य में माफिया को संरक्षण देकर ईमानदार अधिकारियों को परेशान कर रही है।
धूम्रपान पर भाजपा के एक सांसद बीड़ी कारोबारी के बयान से उपजे विवाद के बीच पार्टी के एक और सांसद राम प्रसाद शर्मा यह दावा करते हुए विवाद में उतर गए कि सिगरेट और कैंसर के बीच संबंधों को स्थापित करने वाला कोई स्पष्ट सबूत नहीं है और उन्हें तो यह भी लग रहा कि कहीं तंबाकू में कोई औषधीय गुण तो नहीं है।