कहानी फिल्म विद्या बालन के करिअर की अभी तक की फिल्मों में उम्दा फिल्म है। अब उसी सफलता को लेकर कहानी 2 आई है। कहानी 2 का कहानी फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है। कहानी भी सस्पेंस फिल्म थी और कहानी 2 भी शानदार थ्रिलर है। कहानी की तरह ही कहानी 2 पर भी निर्देशक सुजॉय घोष ने पकड़ ढीली नहीं पड़ने दी है।
लैंक्सेस इंडिया ने आईसीसी आदित्य बिरला अवार्ड फॉर बेस्ट रेस्पांसिबल केयर कमेटी कंपनी एवं आईसीसी सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट फॉर इफीशिएंट वेस्ट मैनेजमेंट के अवार्ड पर कब्जा किया है। लैंक्सेस को यह अवार्ड वर्ष 2015 के लिए रेस्पांसिबल केयर एवं इफीशिएंट वेस्ट मैनेजमेंट में अपने असाधारण कार्य के लिए यह सम्मान मिला है।
प्रतिष्ठित आउटलुक ग्रुप के सोशल मीडिया अवार्ड में सिने अभिनेता अमिताभ बच्चन को सुपरनोवा ऑफ द ईयर सम्मान से नवाजा गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को पॉलिटिशन ऑफ द ईयर, इतिहासकार रामचंद्र गुहा को इंटेलेक्चुअल ऑफ द ईयर, निखिल वाघले को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, पेटीएम के विजय शेखर शर्मा को बिजनेसपर्सन ऑफ द ईयर, आईएएस अशोक खेमका को ब्यूरोक्रेट ऑफ द ईयर, प्रियंका चोपड़ा को मूवी स्टार ऑफ द ईयर घोषित किया गया।
इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्या और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड कलाकारों ने शिक्षक दिवस से पूर्व अपने स्कूली दिनों का याद किया। बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान ने माना कि उनकी एक शिक्षिका पर उनका दिल आ गया था।
सोशल मीडिया के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को 5 अक्टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे। पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभों में शुमार आउटलुक समूह की अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के स्थापना के 20 साल पूरे होने पर यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
तीन दशकों से मैला प्रथा के खिलाफ अभियान चला रहे बेजवाड़ा विल्सन और संगीत की दुनिया में जाति और वर्ग भेद को तोड़ने वाले टी.एम कृष्णा सहित दुनिया भर से छह लोगों को चुना गया है एशिया के नोबल कहे जाने वाले इस पुरस्कार के लिए
ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रही कंपनी ग्रीनलाइट प्लैनेट को इस साल का ऐशडेन इंटरनेशनल अवार्ड मिला है। यह सम्मान आईकेईए फांउडेशन के सहयोग से दिया गया। यह अवार्ड ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे उन संस्थाओं को दिया जाता है जो कि अपनी व्यवसायिक जरूरतों को पूरा करते हुए सामाजिक दायित्व को निभाते हैं। साथ ही पर्यावरण का भी विशेष तौर पर ख्याल रखते हैं।
अफगानिस्तान सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने देश के शीर्ष नागरिक सम्मान से सम्मानित किया। एकदिवसीय संक्षिप्त यात्रा पर शनिवार को अफगानिस्तान पहुंचे पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, अमीर अमानुल्ला खान अवार्ड से नवाजा गया। इस अवसर पर पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि भारत हर मुश्किल में अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहेगा।