आम आदमी पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के समर्थन में खुलकर खड़ी हो गई है। पार्टी ने केजरीवाल पर दिल्ली सरकार के वरिष्ठ मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये नकद लेने के आरोप को बड़ी साजिश का हिस्सा करार दिया है।
अरविंद केजरीवाल की कैबिनेट से निकाले जाने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को आज आम आदमी पार्टी (आप) की प्राथमिक सदस्यता से भी निलंबित कर दिया गया। कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्राी अरविंद केजरीवाल पर घूसखोरी का आरोप लगाने के बाद पार्टी ने यह एक्शन लिया है।
दिल्ली सरकार के बर्खास्त मंत्री कपिल मिश्रा के बागी तेवरों और गंभीर आरोपों के बाद मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। आज उन्होंने ट्वीट किया कि जीत सत्य की होगी। कल विधानसभा के विशेष सत्र से इसकी शुरूआत होगी।
आम आदमी पार्टी की शुरुआत से ही विरोधियों को बाहर का रास्ता दिखाने में कामयाब रहे अरविंद केजरीवाल के सामने अब एक नई चुनौती मिल रही है। भ्रष्टचार केे मुद्देे पर उनकी ही सरकार में मंत्री रहे कपिल मिश्रा ने उन्हें घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मिश्रा ने केजरीवाल पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येेंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है।
दिल्ली सरकार से हटाए गए मंत्री कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को दो करोड़ रुपये अरविंद केजरीवाल को देते हुए अपनी आंखों से देखा है। मिश्रा ने पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी की फंडिंग पर भी सवाल उठाए हैंं।
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि कपिल मिश्रा के बयान के बाद केजरीवाल के विरूद्ध भ्रष्टाचार का मामला बनता है।
आम आदमी पार्टी में शह और मात का खेल शुरू हो गया है। दिल्ली एमसीडी चुनावों से बढ़ी तकरार फिलहाल रूकने के आसार नहीं है। पार्टी दो खेमे में बंटती दिखाई दे रही है। बेशक कुमार विश्वास से मौके की नजाकत को भांपते हुए केजरीवाल ने समझौता जरूर कर लिया लेकिन उनकी अंदर की टीस कम नहीं हो पाई। अब विधानसभा की समितियों में विश्वास समर्थकों को किनारे कर उन्होंने इसका संकेत दे दिया है।
आम आदमी पार्टी से नाराज चल रहे कुमार विश्वास के मान-मनौव्वल का दोर जारी है। विश्वास को मनाने के लिए अरविंद केजरीवाल औऱ मनीष सिसोदिया कल देर रात तक कोशिश करते रहे।
आम आदमी पार्टी में चल रहा झगड़ा बुधवार को समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पीएसी की बैठक में विधायक अमानतुल्लाह खान को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। अमानतुल्लाह ने कुमार विश्वास पर भाजपा एजेंट होने का आरोप लगाया था। बैठक में कुमार विश्वास को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले राजस्थान के प्रभारी मनीष सिसोदिया थे। विश्वास को राजस्थान के चुनाव में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी दी गई है।