Advertisement

Search Result : "अमेरिकी सेना की वापसी"

बांग्‍लादेश से भारत वापसी

बांग्‍लादेश से भारत वापसी

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में सीमा चेक पोस्ट के माध्यम से बांग्लादेश के पूर्व एन्क्लेव में रहने वाले लोगों का भारत में प्रवेश पर स्वागत किया जा रहा है, एन्क्लेव में रहने वाले लोग परिक्षेत्रों की आधिकारिक विनिमय के बाद बांग्लादेशी एन्क्लेव से भारत में स्थायी समाधान मिल गया।
अमेरिका में भारतीयों ने पोटोमैक नदी में मनाया छठ पर्व

अमेरिका में भारतीयों ने पोटोमैक नदी में मनाया छठ पर्व

भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोगों ने यहां ऐतिहासिक पोटोमैक नदी के तटों पर छठ का पर्व मनाया जहां पारंपरिक परिधान में सजी महिलाओं ने उगते सूर्य की पूजा की। वर्जीनिया में छठ पर्व तीन दिन तक मनाया गया जिसमें करीब 250 भारतीय अमेरिकी लोगों ने भाग लिया।
‘अब क्या’ सोचने का वक्त

‘अब क्या’ सोचने का वक्त

श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर फाउंडेशन के संवाद श्रृंखला 2 में समसामयिक घटना पुरस्कार वापसी और उसके विरोध पर ‘अब क्या’ विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। पुरस्कार वापसी का समर्थन और विरोध कर रहे दोनों ही पक्षों ने अपनी-अपनी बात रखी।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति की दौड़ से हटे बॉबी जिंदल

अमेरिकी राष्‍ट्रपति की दौड़ से हटे बॉबी जिंदल

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कोशिश करने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी एवं लुइसियाना के गवर्नर बाॅबी जिंदल व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हट गए हैं। एक अभियान में रिपब्लिकनों के बीच बहुत ज्यादा समर्थन नहीं मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यह मेरा समय नहीं है। जिंदल 2016 में होने वाले राष्टपति पद के चुनाव की दौड़ से बाहर होने वाले तीसरे रिपब्लिकन हैं। इससे पहले टेक्सास के गवर्नर रिक पेरी और विस्कोंसिन के गवर्नर स्काॅट वाकर अपनी दावेदारी वापस ले चुके हैं।
बारिश से तमिलनाडु बेहाल, राहत व बचाव में जुटी सेना

बारिश से तमिलनाडु बेहाल, राहत व बचाव में जुटी सेना

तमिलनाडु के भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना और वायुसेना बलों को तैनात किया गया है। राज्य में लगातार हुई बारिश ने कई इलाकों को पूरी तरह डुबो दिया है जिसमें अब भी सैंकड़ों लोग फंसे हुए हैं।
किताब वापसी अभियान

किताब वापसी अभियान

किताब वापसी अभियान में दो दर्जन कवि, लेखक एवं कलाकारों का एक दल साहित्यकार अशोक वाजपेयी के वसुंधरा इन्क्लेव,दिल्ली स्थित घर पर शनिवार को सुबह पहुंचा। अभियान की तरफ से तीन लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल अशोक वाजपेयी से मिला।प्रतिनिधि मंडल में कवि रसिक गुप्त, विनीत पांडेय और छायाकार आत्माराम शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल ने किताब वापसी अभियान की तरफ से अशोक वाजपेयी की लिखी हुई एक किताब उनके द्वारा अकादेमी पुरस्कार वापसी के प्रतिकात्मक विरोध में उन्हें वापस की।
वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

वीके सिंह के विवादित बोल, पैसे लेकर छेड़ी असहिष्णुता पर बहस

केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह फिर अपने बोल को लेकर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने देश में असहिष्‍णुता को लेकर छिड़ी बहस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भारत में असहिष्णुता पर बहस उन लोगों ने छेड़ी जिन्हें इस काम के लिए पैसे दिए गए और यह बहस कुछ ज्यादा ही कल्पनाशील लोगों के दिमाग की गैर जरूरी उपज है और खास बिहार चुनाव से पहले राजनीति से प्रेरित होकर शुरू कर गई थी।
पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

पुरस्‍कारों की कद्र करें, विमर्श से जताएं असहमति: राष्‍ट्रपति

राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि पुरस्‍कारों की कद्र करनी चाहिए, इन्‍हें संजोकर रखना चाहिए। भावनाओं में बहने के बजाय अपनी असहमति को बहस और विमर्श के जरिए व्‍यक्‍त करना चाहिए। राष्‍ट्रपति की इस बात को पुरस्‍कार वापसी मुहिम में जुटे लोगों को नसीहत भी माना जा रहा है।
सू ची की पार्टी ने जीता म्यांमार का ऐतिहासिक चुनाव

सू ची की पार्टी ने जीता म्यांमार का ऐतिहासिक चुनाव

आंग सान सू ची की पार्टी ने 8 नवंबर को हुए चुनावों के अब तक आए नतीजों में संसदीय बहुमत हासिल कर लिया है। केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अब तक जारी किए गए चुनाव परिणाम में शासन के लिए जरूरी दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में एनएलडी सफल रही। पार्टी अब तक 348 संसदीय सीटें जीत चुकी है और कई सीटों के नतीजे घोषित होने अभी बाकी हैं।
म्यांमार के राष्ट्रपति ने लिया शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन का संकल्प

म्यांमार के राष्ट्रपति ने लिया शांतिपूर्ण सत्ता परिवर्तन का संकल्प

म्यांमार के सेना प्रमुख के बाद अब देश के राष्ट्रपति ने भी आंग सान सू ची की पार्टी को राष्ट्रीय चुनाव में भारी जीत हासिल करने पर बधाई दी है और सत्ता के निर्बाध हस्तांतरण का वादा किया है। म्यांमार में लगभग 50 साल से सेना का प्रभुत्व रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement