अफगानिस्तान के कुंडूज शहर में आज एक अस्पताल पर अमेरिकी हवाई हमले में 19 लोग मारे गए। इस बमबारी की संयुक्त राष्ट्र ने निंदा करते हुए इसे अक्षम्य और संभवत: आपराधिक भी बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आयरलैंड और अमेरिका की हफ्ते भर की यात्रा के बाद स्वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। मोदी ने भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया, मेरे अमेरिकी दौरे ने हमारे संबंधों की विशिष्ट गहराई और विविधता जाहिर की। मुझे कई कार्यक्रमों में शामिल होने का सुअवसर मिला, जिनमें से प्रत्येक ने कई सकारात्मक नतीजे दिए। इनका भारत को लाभ मिलेगा। अपने शानदार स्वागत और आतिथ्य सत्कार के लिए उन्होंने अमेरिकी जनता को धन्यवाद दिया है।
अपनी पहली अंतरिक्ष वेधशाला एेस्ट्रोसैट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर भारत अंतरिक्ष वेधशाला रखने वाले कुछ चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है। एस्ट्रोसैट अपने साथ छह विदेशी उपग्रहों को भी कक्षा में स्थापित करने के लिए भेजा गया है। यह पहली बार है, जब भारत ने अमेरिकी उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।
वैश्विक संस्था की सबसे शक्तिशाली शाखा के लंबित सुधार के वास्ते महासभा के वार्ता दस्तावेज को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद अमेरिका ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य के तौर पर भारत को शामिल किए जाने के लिए वह प्रतिबद्ध है। कल आयोजित हुए पहले भारत-अमेरिका सामरिक एवं वाणिज्यिक वार्ता की पृष्ठभूमि में अमेरिका ने यह पुष्टि की है।
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपनी जोड़ीदार स्विटजरलैंड की मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर अमेरिकी ओपन का महिला युगल खिताब जीतकर इस साल दूसरा और करियर का पांचवा ग्रैंडस्लैम अपने नाम कर लिया।
मुंबई के ब्रीच कैंडी में स्थित लिंकन हाउस को मशहूर उद्योगपति साइरस पूनावाला ने खरीद लिया है। 750 करोड़ रुपये में हुई इस डील को संपत्ति के क्षेत्र में देश का अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।
ब्रिटेन के एंडी मरे को अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में दक्षिण अफ्रीका के 15वीं वरीयता प्राप्त केविन एंडरसन ने हराया जबकि 17 बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन रोजर फेडरर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।
नामी भारतीय अभिनेता अनुपम खेर को लैंगिक समानता पर संयुक्त राष्ट्र के अभियान के लिए दूत बनाया गया है। महिलाओं और लड़कियों के विरूद्ध असमानता के खिलाफ खड़े होने के लिए पुरूषों और लड़कों से आगे आने का आह्वान करने के लिए अनुपम खेर ने विश्व निकाय से तालमेल किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नयान से वार्ता की, जिसमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, सुरक्षा और व्यापार तथा दोनों पक्षों द्वारा सामरिक रिश्तों को और उच्च स्तर पर ले जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ।