अप्रवासी भारतीय महिला पूर्वी पटेल को अमेरिका में भ्रूण हत्या के मामले में सजा सुनाई गई है। अमेरिका में भ्रूण हत्या में दोषी पाए जाने और सजा का यह बिलकुल पहला मामला है। पूर्वी पटेल पर गैरकानूनी ढंग से अॉनलाइन गर्भपात की दवा खरीदने का भी शक था।
भारतीय जनता पार्टी ने एक समय बड़े ही जोर-शोर से महिला आरक्षण की वकालत की थी और कहा था कि भले ही सरकार महिलाओं को आरक्षण ने दे लेकिन पार्टी संगठन में आरक्षण देकर मिशाल पेश करेगी।
बॉलीवुड में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने वाली पूर्व विश्व सुंदरी एक अमेरिकी टीवी शो में एफबीआइ की नई रंगरूट एलीक्स पेरीश की भूमिका में दिखाई पड़ेंगी। उनके साथ जैक मैकलॉगिन, डॉग्ररे स्कॉट और एंनजोन एलीस भी हैं।
राज्य की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री विद्या ठाकुर ने यहां विधान परिषद में कहा, कुल 43 सरकारी और करीब ।, 100 निजी लेकिन सरकार से सहायता प्राप्त बाल कल्याण गृह हैं।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को यहां एक अदालत से कहा कि पिछले साल सोमनाथ भारती द्वारा आधी रात को मारे गए छापे के दौरान अफ्रीकी महिलाओं के साथ हुई कथित छेड़खानी के मामले में आप नेता के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वह प्राथमिकता के आधार पर सक्षम अधिकारी से मंजूरी लेने का प्रयास कर रही है।
गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने भारत आए रिपब्लिकन सांसद आरोन शॉक ने इस्तीफा दे दिया है। उन पर गलत तरीके से भत्ता वसूलने और भारत की अपनी यात्रा के दौरान सूचना दिए बिना एक फोटोग्राफर को साथ ले जाने का आरोप है।
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर जो टिप्पणी की वह संसद के गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल महिलाओं के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रहे शरद यादव अपने बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए और कहा कि वह इस मुद्दे पर बहस के लिए तैयार हैं।
बीते वर्ष सितंबर में व्हाइट हाउस में घुसपैठ करने वाले व्यक्ति ने चाकू लेकर अत्यधिक सुरक्षा वाली इमारत की चारदीवारी फांदकर घुसने का अपना गुनाह कबूल कर लिया है।