नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने पिछले एक दशक से अपने महल के बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। पूर्व नरेश पर जुर्माने के साथ अब 70,000 डॉलर का बिजली बिल बकाया हो गया है।
पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिसंक झड़प पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के नेता सिद्धार्थनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने नकली नोट और ड्रग्स तस्करों को बचाने के लिए पूरी घटना को अंजाम दिया गया।
ओएनजीसी-रिलायंस इंडस्ट्रीज के बीच प्राकृतिक गैस विवाद मामले में जिम्मेदारी और मुआवजा निर्धारित करने के लिए गठित न्यायमूर्ति ए पी शाह समिति के कार्यक्षेत्र को लेकर निजी क्षेत्र की कंपनी ने चुनौती दी है और सहयोग नहीं करने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति ने सन 2014 में अंतागढ़ उपचुनाव के टेप सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक अमित जोगी को दोषी पाते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जलगांव में मंगलवार से शुरू हुई बैठक में भाजपा के अंदरूनी झगड़ा चर्चा के केंद्र में रही। हालांकि पहले दिन की बैठक में संघ से जुड़े तमाम शाखाओं के प्रतिनिधियों से मेल-मुलाकात और सूचनाओं के आदान प्रदान पर चर्चा हुई।
पिछले साल छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा सीट पर पिछले साल हुए उपचुनाव में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच सौदेबाजी का मामला सामने आया है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने इस मामले में एक ऑडियो टेप जारी किया है जिससे राज्य की सियासत में तूफान खड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने टेप विवाद में अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मामले में चुनाव आयोग ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं।
आईसीसी ने पाकिस्तान के स्पिनर यासिर शाह को पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान डोप टेस्ट में फेल होने के कारण अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया है।
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ विवाद में लगातार विपक्ष के हमलों का निशाना बने अरुण जेटली ने गुरुवार को केजरीवाल और उनकी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पदों पर बैठे लोगों को अभद्रता करने का अधिकार नहीं मिला हुआ है। जेटली ने आप समेत कांग्रेस पार्टी पर भी सार्वजनिक विमर्श के स्तर को गिराने का आरोप लगाया।
भारतीय जनता पार्टी ने सांसद कीर्ति आजाद को निलंबित कर दिया है। जैसा कि कयास लगाया जा रहा था कि शीतकालीन सत्र के समाप्त होने के बाद पार्टी फैसला लेगी। ठीक वैसा ही हुआ। जैसे ही शीतकालीन सत्र समाप्त हुआ पार्टी ने निलंबित किए जाने की घोषणा कर दी।
छह कविता संग्रह। साथ ही पुरातत्व विषयों पर भी लेखन। सभी पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं-कहानियां, लेख प्रकाशित। अनियतकालीन पत्रिका यावत का संपादन। सन 1990 से भारतीय प्रशासनिक सेवा में।