जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की एक स्वर में निंदा की और इसे बेहद शमर्नाक कृत्य बताया। वहीं, इसी बीच सिंगर अभिजीत ने हमले को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है।
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई, जोकि गुजरात से थे। इस बीच गुजरात पाटीदार आंदोलन का नेतृत्व7 करने वाले युवा नेता हार्दिक पटेल ने भी हमले की निंदा करते हुए इसे साजिश करार दिया है।
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रा के दौरान आतंकी हमले के विरोध में आज नेशनल कांफ्रेंस, कांग्रेस, विहिप और जेकेएनपीपी सहित कई राजनीतिक दलों ने जम्मू बंद का आह्वान किया है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले को कायराना और निन्दनीय कृत्य बताते हुए राज्य में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के मंदसौर में सियासत एक बार फिर उबाल पर है। गुरुवार को कई किसान संगठनों ने पुलिस फायरिंग में मारे गए किसानों को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम रखा है। इस दौरान किसानों के मुद्दे पर योगेंद्र यादव सहित कई किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मंदसौर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वे अखिल भारतीय किसान संघर्ष-समन्वय समिति के बैनर तले 6 राज्यों में 12 दिनों की किसान मुक्ति यात्रा निकालने जा रहे थे जिसकी शुरुआत मंदसौर से हो रही थी।
अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के कार्यकर्ता ने मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी में 6 जून को हुई पुलिस फायरिंग में मारे गए पांच किसानों को श्रद्धांजलि देने के बाद किसान मुक्ति यात्रा का शंखनाद किया।
योगी आदित्यनाथ सरकार उत्तर प्रदेश में हवाई यात्रा को सुगम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने जा रही है, जिसके तहत अगले दो-तीन सालों में प्रयाग अर्धकुम्भ (2019) समेत दूसरे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा।