Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शुक्रवार, 17 मार्च 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

 

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

व्यवसाय में आज आपको व्यवसायिक राजनीति से जूझना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में दरारें आ सकती हैं। आपके अपने मित्र आपको धोखा दे सकते हैं जिसकी वजह से आप खुद को भावनात्मक रूप से आहत महसूस कर सकते हैं। आपके स्वभाव में थोड़ा चिढ़चिढ़ापन आ सकता है।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

जो योजनाएं अभी तक सिर्फ आपके दिमाग में थी उन्हें यथार्थ के धरातल पर लाने का समय आ चुका है। घूमने-फिरने और मंनोरंजन के साधनों पर खर्चा हो सकता है। अपनी मानसिक और शारीरिक थकान को दूर करने के लिए थोड़ा समय अपनी हॉबिज को भी दीजिये फिर देखिए सारी थकान देखते ही देखते कैसे उड़न छू हो जाती है।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

यदि व्यापार या स्वरोजगार से जुड़े हैं तो आप किसी नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं या आपको कोई महत्वपूर्ण अनुबन्ध भी प्राप्त हो सकता है। लाभजन्य स्थितियां निर्मित होगी और कोई मनमाफिक कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। भविष्य के लिए कोई पूंजी निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके अनुकूल है।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

जीवनसाथी की तरफ से आपको पूर्ण मान-सम्मान व प्रेम प्राप्त होगा। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे परिवारों से रिश्ते आ सकते है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अपने कार्यांे के पूरा होने से पहले उसे किसी के भी साथ शेयर ना करें।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितम्बर)

 

आपको कुछ ऐसे रोग हो सकते हैं जो आपको समय-समय पर परेशान कर सकते हैं। इस समय रिश्वत में दी हुई कोई चीज ना लें वरना आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्रेशर की वजह से आपको मानसिक तनाव व थकान महसूस हो सकती है।

 

कन्या: (16 सितम्बर - 15 अक्तूबर)

आज का दिन ऐसा नहीं है कि आपको खुले दिल से खर्च करना चाहिए क्योंकि आर्थिक रूप से आपका हाथ तंग हो सकता है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सावधानीपूर्वक लेने चाहिए। पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा। परिवार के सदस्यों से आवश्यक सभी सहयोग आपको प्राप्त होगा।

 

तुला: (16 अक्तूबर - 15 नवम्बर)

पारिवारिक जीवन में आपसे काफी अपेक्षाएं होंगी क्योंकि परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने तरीके से चलने का इच्छुक है। कोई भी निवेश करने से पहले आपको अपने विकल्पों का आंकलन कर लेना चाहिए। खर्च अपने उच्च स्तर पर हो सकते हैं।

 

वृश्चिक: (16 नवम्बर - 15 दिसम्बर)

आज आप गतिविधियों और विशेषकर ऊर्जा से परिपूर्ण होंगे। आज आपका आजाद मन जिम्मेदारियों से भरा होगा जो आपके मान-सम्मान में वृद्धि करेगा। आपका घर गतिविधियों से उत्साहित होगा और वहां पर कोई बड़ा उत्सव भी मनाया जा सकता है।

 

धनु: (16 दिसम्बर - 13 जनवरी)

आज का दिन अत्यधिक भागदौड़ वाला होगा। आप स्वयं को स्थापित करने के लिए अत्यधिक प्रयास करेंगे। आपके पास बीते समय के बारे में सोचने का वक्त नहीं होगा। पक्का आत्मविश्वास कार्य स्थल और संबंधों में परिपूर्णता की कुंजी है। वापसी की चिन्ता न करें।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आपको बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और आप समय पर उनको कब्जा लेंगे। करियर के स्तर पर आपकी नौकरी में बदलाव की पूर्ण संभावना है। आप में से कुछ के लिए वर्तमान कार्य स्थल में सुधार हो सकता है। अपने साथियों से आपको जो मदद प्राप्त होती है आप उसके लिए उनके कृतज्ञ होंगे।

 

कुम्भ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

कुल मिलाकर आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आज आप अपने कार्य स्थल पर प्रसन्नचित मनःस्थिति में होंगे और आपके साथी पायेंगे कि आप से व्यवहार करना सुखदायक है। यदि आप कोई अपना व्यवसाय प्रारम्भ करने की योजना बना रहे हैं तो कोई मित्र आपकी इसमें मदद करेगा।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

अगर आप अपने विचारों को लेकर भ्रमित नहीं रहेंगे तो अपने कार्यों में अवश्य ही सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अगर आप अपने सहकर्मियों के व्यवहार से परेशान हैं तो उसके लिए अपने अधिकारियों के साथ बात कर सकते हैं। जिस पदोन्नति का लम्बे समय से इंतजार कर रहे हैं वह आपको थोड़ी कठिनाईयों के बाद प्राप्त हो जाएगी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad