Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, बृहस्पतिवार, 9 फरवरी 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

जो लोग क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए हैं वे अपनी प्रतिभा के बल पर समाज में अपनी एक नई पहचान बनाने में सफल होंगे। भाग्य के सहयोग से आप अपनी अड़चनों को हंसते-मुसकुराते हटाने में सफल होंगे। अपने स्वप्रयासों के द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति को पहले से बेहतर कर पाएंगे।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

पुराने क्षेत्र से हटकर आपको कुछ नए क्षेत्रों में कॅरिअर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। मित्रों व संबंधियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अगर स्थानांतरण की कोशिशों में लगे हुए हैं तो जल्दी ही आपको सफलता प्राप्त होगी। आपकी प्रतिभा के अनुरूप आपको कॅरिअर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

जल्दी ही आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति के साथ हो सकती है जिससे मिलकर आपके मन को शांति व सुकून प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के कार्यों के प्रति आपका रूझान रहेगा। भाग्य के सहयोग से एक बार फिर से आपके रूके हुए कार्यों को गति प्राप्त होगी।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

जहां तक आपके प्रोफेशन का संबंध है आज का दिन अति उत्तम है क्योंकि आप जिस भी क्षेत्र में हैं उसमें आपको इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। यदि व्यवसाय से जुड़े हैं तो एक सफलतादायक समय प्रारंभ होने वाला है। आमदनी में महत्वपूर्ण स्तर तक सुधार होगा और विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। कार्य स्थल पर आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि अपनी नौकरी की कुछ शर्तों से आप सहमत नहीं होंगे। किसी भी झगड़े में पड़ने से बचें। साथी भी बहुत सहयोगात्मक नहीं होंगे।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

व्यवसायिक गतिविधियों में आपको निश्चित और आशावान परिणाम प्राप्त होंगे। कुछ नए अनुबंध या स्थिति में सुधार या धन या सुविधा प्राप्ति की कामना की जा सकती है। साझेदारी के द्वारा लाभ इंगित है। व्यक्तिगत स्तर पर आपको अत्यधिक आनंद की प्राप्ति होगी।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

आज आपके कार्यों में थोड़ी रुकावटें आ सकती है जिन्हें अपनी थोड़ी सी सूझबूझ के साथ आप दूर कर पाएंगे। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। सब कुछ होते हुए भी आप खुद को थोड़ा अकेला महसूस कर सकते हैं। अगर आपने किसी को कर्जा दे रखा है तो उसे वापस पाने के लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

अपने पराक्रम के सामने अपने विरोधियों की ताकत को यदि आपने कम आंकने की कोशिश की तो यह आपकी बहुत बड़ी बेवकूफी होगी जो आपको बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

आज आपकी चंचलता दूसरों का दिल मोह लेगी तथा वह आपके साथ समय बिताना पसंद करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किसी इंटरव्यू या एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो ग्रहों का आशीर्वाद आपके साथ है आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आय का कोई अतिरिक्त स्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशहाली लिए रहेगा एवं परिवार में कोई मंगल कार्य भी सम्पन्न हो सकता है। स्वविवेक से लिए गए निर्णय दूरगामी परिणाम देने वाले सिद्ध होंगे। लोग आपके फैसलों की तारीफ भी करेंगे।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

जो लोग प्रशासन के साथ किसी भी प्रकार से जुड़े हैं उन्हें प्रशासन की तरफ से लाभ होने के पूर्ण योग बने हुए हैं। अगर किसी भी प्रकार का कोई भय आपको परेशान कर रहा है और आप अपने मन की बात किसी को बता नहीं पा रहे हैं तो वह भय या परेशानी अब दूर होगी। 

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

यदि आप फिल्मी दुनिया से जुड़े हैं तो आपकी उन्नति होगी। विभिन्न स्रोतों से आमदनी के कुछ सम्मानित संपर्क आपको प्राप्त हो सकते हैं। सावधानीपूर्वक आर्थिक योजनाएं बनाने, निवेश और जल्दी फायदे देने वाले कार्य प्रारम्भ करने के लिए समय अच्छा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad