Advertisement

आपका आज का भविष्यफल

‘वैदिक सूर्य राशि - दैनिक भविष्य, शुक्रवार, 6 जनवरी 2017’ (भविष्य जन्मतिथि के अनुसार)
आपका आज का भविष्यफल

 

मेष: (14 अप्रैल - 14 मई)

स्वविवेक से लिए गए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी इच्छित कार्य के बनने का अपार हर्ष होगा। कोई नया प्रेम प्रसंग भी प्रारंभ हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। है। प्रयत्नों के उपरांत रूके कार्य बनना शुरू हो जाएंगे। दैनंदिन कार्यों में रूचि बढ़नी शुरु हो जाएगी।

 

वृष: (15 मई - 15 जून)

आज आपकी असफलताएं आपको परेशान कर सकती हैं जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आपके शत्रु आपकी मान-प्रतिष्ठा को कम करने करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए जो भी कदम उठाएं उसमें सावधानी अवश्य बरतें।

 

मिथुन: ( 16 जून - 15 जुलाई)

आज आपके पराक्रम और कौशल में वृद्धि होगी जिसका इस्तेमाल कर आप अपने शत्रुओं के षड्यंत्रों को विफल कर उन पर हावी हो पाएंगे। जो लोग प्रशासन के साथ किसी भी प्रकार से जुड़े है उन्हें प्रशासन की तरफ से लाभ होने के पूर्ण योग बने हुए हैं।

 

कर्क: (16 जुलाई - 15 अगस्त)

इस समय जितने अधिक लोगों से दोस्ताना वाला व्यवहार रखेंगे वो आपको आगे चलकर भी लाभ प्रदान करता रहेगा। विरोधियों का मनोबल झुका रहेगा और लोग भी अपने मन से आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। आज आप अपने कार्य और प्रतिभा के बल पर अपने प्रभाव क्षेत्र को बढ़ाने में पूरी तरह से सफल रहेंगे।

 

सिंह: (16 अगस्त - 15 सितंबर)

आज आप को यह पता चलेगा की कैसे परिस्थितियों का संकलन कर आप उनसे अधिकतम लाभ कमा सकते है। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के कारण विपरीत लिंग के लोग आपकी तरफ आकर्षित हो सकते हैं और आप किसी प्रेम संबंध में बंध सकते हैं।

 

कन्या: (16 सितंबर - 15 अक्टूबर)

आज एक ओर जहां आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे वहीं विरोध भी खड़ा दिखाई देगा। कुछ लोग आपके खिलाफ साजिश रच रहे हैं जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता लेकिन साथ ही आवेश में आकर कोई कार्य नहीं करना चाहिए। धैर्य से स्थितियों को अपने नियंत्रण में कर सकते हैं।

 

तुला: (16 अक्टूबर - 15 नवंबर)

व्यापार से जुड़े लोगों को चाहिए कि विस्तारवादी नीतियों का एक बार पुनर्मूल्यांकन कर लें ताकि जो कमियां हैं उन्हें समय रहते दूर किया जा सके। विदेश से अगर कोई डील चल रही है तो उसमें भी सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपनी योजनाओं और मंसूबों को ठीक तरह से कार्यान्वित करने में सफल रहेंगे।

 

वृश्चिक: (16 नवंबर - 15 दिसंबर)

आज नौकरी, व्यवसाय आदि के क्षेत्र में मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी। किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है या नई साझेदारी भी हो सकती है। यदि विदेश में संपर्क स्थापित करने का प्रयास करेंगे तो आपको आशातीत सफलता प्राप्त होगी। लाभजन्य स्थितियां निर्मित होंगी।

 

धनु: (16 दिसंबर - 13 जनवरी)

जो लोग आयात-निर्यात आदि क्षेत्र से जुड़े हैं या स्वरोजगार कर रहे हैं तो अपने संबंधों को बढ़ाने के लिए यह समय बहुत माकूल है। संपर्क बढ़ाने के लिए जो भी साधन हैं उनका उपयोग करना चाहिए और इस संदर्भ में यात्राएं करना आवश्यक हो तो उन्हें बढ़ा देना चाहिए।

 

मकर: (14 जनवरी - 11 फरवरी)

आर्थिक दृष्टि से समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए आर्थिक निवेश संबंधी जितने भी कार्य हैं उन पर पुनर्विचार करने के साथ-साथ मित्रों या घर के बड़ों की सलाह अवय लें अन्यथा किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं।

 

कुंभ: (12 फरवरी - 13 मार्च)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और उन कार्यों को करने का मन होगा जिसमें चुनौतियां भी शामिल हों। नौकरी, व्यापार में अच्छे लक्षण पैदा होंगे जिससे भावी भविष्य की आशाएं बलवती होंगी। पारिवारिक प्रॉपर्टी का बंटवारा या आवंटन आसानी से संपन्न होने के आसार बन रहे हैं।

 

मीन: (14 मार्च - 13 अप्रैल)

अभी तक जिन महत्वपूर्ण कार्यों या योजनाओं से आप अलग-थलग थे उनमें दोबारा से आपका वर्चस्व बढ़ेगा। इस पूरी प्रक्रिया में आपको काफी जोड़-तोड़ बैठाने की आवश्यकता भी महसूस होगी। बुद्धिमत्ता के कारण कार्यक्षेत्र में पहले से अधिक महत्व प्राप्त होना प्रारम्भ हो जाएगा।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad