Advertisement

बंगाल नतीजे LIVE: नंदीग्राम की लड़ाई ममता ने जीती, शुभेंदु को 1200 वोटों से हराया, टीएमसी को 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

पश्चिम बंगाल में अब की बार किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ होने लगी है। ताजा रुझानों में सत्ताधारी...
बंगाल नतीजे LIVE: नंदीग्राम की लड़ाई ममता ने जीती, शुभेंदु को 1200 वोटों से हराया, टीएमसी को 200 सीटों से ज्यादा पर बढ़त

पश्चिम बंगाल में अब की बार किसकी सरकार बनेगी इसकी तस्वीर साफ होने लगी है। ताजा रुझानों में सत्ताधारी टीएमसी 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी 100 से कम सीटों पर बढ़त में है। वहीं संयुक्त मोर्चा 2 सीटों पर आगे है। कुछ समय पहले तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से पीछे चल रही थी। लेकिन, उसके बाद उन्होंने बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी को पीछे छोड़ दिया। इस बीच वह फिर से ममता महज छह वोट से पीछे हो गईं थी। लेकिन अंतिम राउंड की गिनती के साथ फिर से ममता ने बढ़त बना ली है। आज तक के मुताबिक सत्रहवें राउंड की काउंटिंग के बाद ममता बनर्जी 1700 वोट से आगे हो गईं हैं। 

बता दें कि कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठे बजे मतगणना शुरु हुई। राज्य में 292 सीटों के लिए 2116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिनके चुनावी किस्मत का फैसला आज ही होगा।

LIVE अपडेट

  

--तृणमूल कांग्रेस 206 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 83 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। संयुक्त मोर्चा 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

तृणमूल कांग्रेस 205 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 84 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। संयुक्त मोर्चा 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

-तृणमूल कांग्रेस 202 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 89 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। संयुक्त मोर्चा 2 सीटों पर आगे चल रहा है।

-तृणमूल कांग्रेस 166 सीटों पर आगे चल रही है और भाजपा 121 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। संयुक्त मोर्चा 3 सीटों पर आगे चल रहा है।

-पश्चिम बंगाल की सबसे महत्वपूर्ण नंदीग्राम विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुरुआती झटका लगा है जहां उनके पुराने सहयोगी सुवेंदु अधिकारी उनसे 3460 मतों से आगे चल रहे हैं।


राज्य में 292 सीटों के लिए 2116 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था जिनके चुनावी किस्मत का फैसला आज ही होगा।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस पिछले 10 साल से राज्य में सत्तारूढ़ है। इस बार के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाया है।

आयोग के अनुसार मतगणना केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। राज्य के सभी मतगणना केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल के पालन को लेकर के चुनाव आयोग प्रतिबद्ध है। साथ ही इसके लिए विशेष प्रबंध चुनाव आयोग की ओर से किया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आरिज आफताब ने साफ-साफ कहा है कि कोरोना वायरस की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। मतगणना की पूरी प्रक्रिया संचालित करने के लिए आयोग की ओर से ठोस इंतजाम मतगणना केंद्रों पर किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर टेबल की संख्या भी इस बार बढ़ाई गई है, ताकि सामाजिक दूरी का पूरा पालन किया जा सके।


एक अधिकारी ने बताया कि 108 मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की त्रि-स्तरीय व्यवस्था की गई है, जहां बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम मशीन और वीवीपैट को कड़ी सुरक्षा में रखा गया था। उन्होंने बताया कि 23 जिलों के मतगणना केंद्रों पर कम से कम 292 पर्यवेक्षकों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की 256 कंपनियों को तैनात किया गया है। इस बार राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच आठ चरणों में मतदान कराया गया। इस दौरान हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाएं भी हुई थी।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad