Advertisement

केजरीवाल का कटाक्ष, ‘भाजपा अगर हिंदुओं की पार्टी है तो उनके बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने...
केजरीवाल का कटाक्ष, ‘भाजपा अगर हिंदुओं की पार्टी है तो उनके बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो'

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'भाजपा कहती है कि वो हिंदुओं की पार्टी है, तो कम से कम हमारे हिंदुओं के बच्चों की ही नौकरी लगवा दो? हिंदुओं के बच्चों को ही अच्छी शिक्षा दिलवा दो? किसी के लिए कुछ तो करो।'

इससे पहले इंदौर की एक रैली में केजरीवाल ने पढ़ाई के क्षेत्र में दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत केवल शिक्षा के माध्यम से दुनिया का नम्बर-एक देश बन सकता है। उन्होंने पीएम से सवाल किया कि क्या हिंदू मुस्लिम की बात करने से भारत नंबर एक बनेगा। अमेरिका आज नैनो तकनीक की बात कर रहा है, जापान, फ्रांस और इंग्लैंड जैसे देश बड़ी- बड़ी तकनीकों की बातें कर रहे हैं लेकिन पीएम चार सालों बाद भी हिंदू-मुस्लिम की बात कर रहे हैं। साफ है कि उनकी सरकार की उपलब्धियां जीरो रही हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 70 साल के दौरान देश में किसी भी दल की केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सही तरीके से काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि देश के लोग दुनिया के सबसे बुद्धिमान लोग हैं, लेकिन गन्दी राजनीति के जरिए उन्हें जान-बूझकर अनपढ़ रखा जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad