Advertisement

हम कोई भाजपा की तरह उग्रवादी संगठन नहीं हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की...
हम कोई भाजपा की तरह उग्रवादी संगठन नहीं हैं: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की तुलना उग्रवादी संगठन से की है जो सभी धर्मों के लोगों को आपस में लड़ाती है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ममता ने कहा, 'हम भाजपा की तरह एक उग्रवादी संगठन नहीं है। भाजपा न सिर्फ क्रिशचन और मुस्लिम के बीच झगड़े करवाती है बल्कि हिंदुओं के साथ भी ऐसा करती है।'

ममता बनर्जी का बयान उस संबंध में माना जा रहा है जब बुधवार को ही राज्य भाजपा के प्रमुख दिलीप घोष ने कहा था कि अगर हमारी सरकार आती है तो हम अपने कार्यकर्ताओं के मर्डर का बदला लेंगे। ममता इससे पहले भी कई बार केंद्र सरकार की मुखर आलोचना करती रही हैं।

ममता पहले भी कई बार भाजपा और आरएसएस पर तीखे हमले कर चुकी हैं। पश्चिम बंगाल में रामनवमी के जुलूस पर हथियारों के साथ बजरंग दल के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा था कि कभी राम को हथियार के साथ देखा है। उन्होंने एक बार यह भी कहा था कि अगर केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल को टारगेट करेगी तो उनका निशाना लाल किला होगा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad