Advertisement

चुनाव में हार के बाद अखिलेश की कार्रवाई, सपा मीडिया पैनल को किया बर्खास्त

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने पूरे मीडिया पैनल...
चुनाव में हार के बाद अखिलेश की कार्रवाई, सपा मीडिया पैनल को किया बर्खास्त

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद अपने पूरे मीडिया पैनल को बर्खास्त कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इस संबंध में पत्र जारी कर मीडिया हाउसेस से कहा है कि, अब चर्चा-परिचर्चा में समाजवादी पार्टी का पक्ष रखने के लिए किसी को न बुलाया जाए। बता दें कि सपा ने उत्तर प्रदेश में बसपा और रालोद के साथ गठबंधन किया था। चुनाव में बसपा को 10 सीट और सपा को पांच सीट मिली है। जबकि रालोद का खाता भी नहीं खुला।

सपा के प्रवक्ता राजेंद्र ने एक पत्र जारी कर कहा है कि, पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से अभी तक पार्टी के जिनते भी पैनलिस्ट नामित किए गए हैं, उन सभी का मनोनयन तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। उन्होंने इलेक्ट्रानिक मीडिया से अनुरोध किया है कि, चर्चा-परिचर्चा में सपा का पक्ष रखने के लिए आमंत्रित न किया जाए। इस पत्र की कॉपी पैनलिस्टों को भी भेजी गई है। इसमें साफ हिदायत दी गई है कि, मनोनयन समाप्त किए जाने के कारण किसी चैनल की परिचर्चा में शामिल होने न जाएं।

गिरा वोट शेयर

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत पिछले चुनाव के मुकाबले कम हो गया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में जहां सपा को 22.35 फीसदी वोट मिले थे, वहीं इस बार यह आंकड़ा कम होकर 17.96 फीसद ही रह गया। बसपा के वोट प्रतिशत में भी गिरावट आई है। पिछली बार बसपा को 19.77 प्रतिशत मत प्राप्त हुए थे, जो इस बार घटकर 19.26 फीसद रह गए। हालांकि वोट प्रतिशत में गिरावट के बाद भी बसपा को 10 सीटें मिलीं, जबकि सपा को पिछली बार की ही तरह इस बार भी पांच सीटों से संतोष करना पड़ा। मगर परिवार की तीन सीट खोनी पड़ी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad