Advertisement

बिहार में महागठंबधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, नीतीश कुमार 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का कल यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार...
बिहार में महागठंबधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल, नीतीश कुमार 8वीं बार बनेंगे CM, तेजस्वी यादव होंगे डिप्टी सीएम

बिहार में महागठबंधन की नई सरकार का कल यानी बुधवार को दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह राजभवन के अंदर होने वाला एक साधारण समारोह होगा।

नीतीश कुमार के जद (यू) और तेजसवी यादव के राजद के सूत्रों ने कहा कि बाद में और मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। तीश कुमार आठवीं बार सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। कुल सात पार्टियों के सहयोग से ये सरकार बनने जा रही है,, जिसे एक निर्दलीय का समर्थन प्राप्त है।

मंगलवार को नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल को सौंपी गई चिट्ठी में 164 विधायकों समर्थन है। मीडिया से बताचीत में नीतीश कुमार ने कहा, "मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया और अपना इस्तीफा दे दिया कि बिहार की सेवा करना ही हमारा एजेंडा है। हमें लेफ्ट और जीतन राम मांझी ने समर्थन दिया है। नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह का नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा।

नीतीश कुमार ने इस्तीफ सौंपने के बाद राबड़ी देवी के पटना आवास पर बड़ी बैठक की। इस बैठक में नीतीश ने 2017 में राष्टीय जनता दल के साथ गठबंधन तोड़ने को लेकर अफसोस जताया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad