Advertisement

पुष्पेंद्र यादव की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउंटर: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव को लेकर समाजवादी मुखिया अखिलेश...
पुष्पेंद्र यादव की हत्या हुई है, यह फेक एनकाउंटर: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए पुष्पेंद्र यादव को लेकर समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव ने कहा पुष्पेंद्र यादव की हत्या हुई है। यह फेक एनकाउंटर है। पुलिस प्रशासन पर भरोसा नहीं है। जितना निष्पक्ष प्रशासन होगा, उतनी अच्छी छवि सरकार की होगी। ये भाजपा सरकार अपनी अच्छी छवि नहीं बनाना चाह रही है। हाईकोर्ट के एक सिटिंग जज से पुष्पेन्द्र के मामले की जांच होनी चाहिए। दोषियों को सरकार बचा रही है। पूरा झांसी, जालौन, कालपी और कानपुर की जनता सच जानती है।

यह बातें उन्होंने आज झांसी के वीरांगना होटल में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार का रवैया ठीक नहीं है। पीड़ितों की एफआईआर नहीं दर्ज होती है। पुष्पेन्द्र यादव के परिवार के साथ अन्याय हुआ है। पीड़ित परिवार न्याय चाहता है। समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाएगी।

'आशा है प्रशासन पर्दा डालने की कोशिश नहीं करेगा'

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में सबसे ज्यादा नोटिसें मिली हैं। हिरासत में मौतें भी सबसे ज्यादा हुई हैं। यूपी में अफसर बेलगाम हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में जो जनता को दुख देता है, जनता उसे सत्ता से बाहर कर देती है। याद रखिए, कोई भी सरकार हमेशा नहीं रहती है। आशा करता हूं कि प्रशासन पुष्पेन्द्र के मामले में पर्दा डालने का प्रयास नहीं करेगा।

370 और जीएसटी पर भी साधा निशाना

उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होने का दावा झूठा साबित हुआ है। साथ ही सवाल किया कि 370 से कश्मीर में आतंकवाद कहां खत्म हुआ? जीएसटी के संकट से हम उबर नहीं पाए हैं। इससे व्यापार बढ़ा नहीं, नुकसान ज्यादा हुआ है। हमारे देश का ग्रोथ रेट गिरा है। बांग्लादेश हमसे आगे हो गया है। कुपोषण में हम नम्बर एक हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहा है। दोषियों को बचाने की साजिश हो रही है। उन्होंने कहा कि वे सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे हैं। उपचुनाव के बाद वे साइकिल यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए होगी।

पीड़ितों की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं

सपा मुखिया झांसी में एनकाउंटर में मारे गए पुष्पेंद्र यादव के परिजनों से कल मिले थे। सपा की ओर से केडी सिंह बाबू स्टेडियम से जीपीओ पार्क तक आज शाम को कैंडिल मार्च भी निकाला जाएगा। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने कल आरोपी इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया है। हालांकि पीड़ितों की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

कल ट्वीट किया और आज डिलीट

झांसी पुलिस की ओर से कल ट्वीट कर यह कहा गया था कि पुष्पेंद्र प्रकरण में भ्रामक खबर या अफवाह न फैलाएं। अन्यथा अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही कहा गया था कि डीएम झांसी के आदेशानुसार मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं और एडीएम प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है। हालांकि ट्विटर पर ट्रोल होने के बाद आज ट्विट डिलीट कर दिया गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement