Advertisement

शिवसेना ने उड़ाया भाजपा का मजाक, गुजरात मिशन को बताया ‘फ्लॉप’

शिवसेना ने गुजरात में भाजपा द्वारा तय किए गए 150 सीटों का लक्ष्य हासिल नहीं करने पर मजाक उड़ाया है।...
शिवसेना ने उड़ाया भाजपा का मजाक, गुजरात मिशन को बताया ‘फ्लॉप’

शिवसेना ने गुजरात में भाजपा द्वारा तय किए गए 150 सीटों का लक्ष्य हासिल नहीं करने पर मजाक उड़ाया है। पार्टी मुखपत्र सामना में लिखे संपादकीय में गुजरात मिशन को ‘फ्लॉप’ बताया गया है।

संपादकीय में कहा गया है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है। गुजरात चुनाव के दौरान भाजपा का असली रंग सामने आ गया। भाजपा ने 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा था पर उसे 99 सीटें ही मिलीं इससे साफ है कि उनका ‘मिशन 150’ फ्लॉप रहा है।

शिवसेना ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान हरदम ‘विकास’ की चर्चा तो पर इसका असली अर्थ भूल गए। संपादकीय में सवाल किया गया कि क्या विकास सिर्फ शहरी क्षेत्र में हुआ और ग्रामीण क्षेत्र पीछे छूट गया। गुजरात में हुए चुनाव में भाजपा को ग्रामीण क्षेत्र में शहरी क्षेत्र की तुलना में ज्यादा सीटें मिली हैं।

संपादकीय में कहा गया है कि हालांकि गुजरात में 22 साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा ने वहां जीत हासिल की पर वे ‘विकास’ पर फोकस करना भूल गए, खासकर किसानों के मामले में जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से परिणाम आए हैं वे 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए चेतावनी का संकेत हैं। आलेख के अंत में कहा गया है कि भाजपा के विकास का ‘गुजरात मॉडल’ हिल गया है और आशा है कि 2019 में पूरी तरह खत्म नहीं होगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad