अम्मा की विरासत पर दावा जताने वाली चिन्नम्मा अन्ना द्रमुक पार्टी की महासचिव बन गई हैं। पार्टी में महासचिव का पद ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्हें यह पद मिलने के बाद पार्टी की कमान अब पूरी तरह उनके हाथ में आ गई है। उन्होंने ज्यादा समय गंवाए बिना यह पद हासिल कर लिया है। अब यह देखना होगा कि उन्हें यह पद दबाव में दिया गया है या पार्टी के बाकी सदस्य वाकई इस पद के लिए उन्हें ही चाहते थे।
शशिकला संभालेंगी एआईएडीएमके की कमान
हमेशा जयललिता के पीछे दिखाई देने वाली शशिकला नटराजन अब ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कळगम की महासचिव होंगी। उन्हें सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा था। अंततः अटकल खत्म करते हुए पार्टी प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि कर दी कि वही महासचिव होंगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement