Advertisement

बिहार में नीतीश को ताकत दिखाएंगे शरद यादव, 18 मई को करेंगे बड़़ी रैली

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में ही अपनी ताकत का प्रदर्शन...
बिहार में नीतीश को ताकत दिखाएंगे शरद यादव, 18 मई को करेंगे बड़़ी रैली

वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में ही अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से बगावत करने के बाद लोकतांत्रिक जनता दल बनाने की घोषणा करने वाले शरद यादव 18 मई को बिहार में रैली करने जा रहे हैं।

समाचार पत्र द एशियन एज की खबर के अनुसार इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के अलावा समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और वाम दलों के बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इन पार्टियों के प्रतिनिधियों की मौज़ूदगी में यह रैली संयुक्त विपक्ष का महागठबंधननुमा शक्ति प्रदर्शन हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार शरद यादव की नई पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल इस साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन का हिस्सा बन कर लड़ने की भी तैयारी कर रही है। पार्टी तालकटोरा स्टेडियम में स्थापना सम्मेलन करने और इसके बाद बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान की भी तैयारी कर रही है। पार्टी ने दस लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

राजस्थान में आठ बार से विधायक चुने जा रहे प्रदेश जदयू के पूर्व प्रमुख को शरद यादव ने पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। महाराष्ट्र की नेता सुशीला मोरले पार्टी की सचिव होंगी। अन्य पदाधिकारियों और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों की नियुक्ति सम्मेलन के बाद की जाएगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad