Advertisement

आज अमेठी में होंगे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी

इस ठिठुरन भरी ठंड के बीच शुक्रवार को अमेठी का राजनीतिक तापमान गरमा सकता है। तीन राज्यों में कांग्रेस...
आज अमेठी में होंगे राहुल गांधी और स्मृति ईरानी

इस ठिठुरन भरी ठंड के बीच शुक्रवार को अमेठी का राजनीतिक तापमान गरमा सकता है। तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। वहीं, कांग्रेस के गढ़ में अपनी हुंकार भरने के लिए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी आज अमेठी पहुंच चुकी हैं। ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों नेता 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद और आने वाले लोकसभा चुनाव से कुछ माह पहले एक ही दिन अमेठी में होंगे।

अमेठी में राहुल के पोस्टर पर स्मृति का निशाना 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी पहुंचते ही राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। क्षेत्र में जगह-जगह 'राहुल गांधी नेक्सट पीएम' के पोस्टर देख ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी को महागठबंधन में इस तरह का आशीर्वाद ना मायावती से प्राप्त हुआ है, ना अखिलेश से हुआ है, ना ममता से हुआ है, तो मुंगेरीलाल के सपने देखने हैं तो इसमें किसने मना किया है। 

ईरानी का बीते 15 दिन में ये दूसरा दौरा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का बीते 15 दिन में अमेठी का यह दूसरा दौरा है। स्मृति की अमेठी में सक्रियता से राहुल गांधी लगातार अमेठी का दौरा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे पर 4 जनवरी को अमेठी में हैं तो वहीं राहुल भी चार और पांच जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच रहेंगे।

अमेठी दौरे के दौरान ये होगा राहुल का कार्यक्रम

राहुल गांधी 4 जनवरी को शाम चार बजे अमौसी एयरपोर्ट उतरेंगे। उसके बाद वो सड़क मार्ग से होते हुए रायबरेली की विधानसभा सलोन पहुंचेंगे। जहां वो नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो परसदेपुर, नसीराबाद,  परैया, नमकसार होते हुए गौरीगंज मुख्यालय आएंगे।

-    जहां वो जिला अधिवक्ता संघ की नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समरोह में भाग लेंगे।

-    इसके अलावा गौरीगंज में ही जिलाधिकारी कार्यालय परिषर में सांसद निधि से बने अधिवक्ता भवन का लोकार्पण करेंगे।

-    इसके बाद वो अमेठी पहुंचंगे जहाँ रोड शो करंगे, जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ता उनका फूल से स्वागत करेंगे।

-    इसके बाद वो मुंशीगंज गेस्ट हॉउस पहुंचेगे, जहां वह वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

अपने दौरे के दूसरे दिन यानि पांच जनवरी को राहुल गांधी सुबह मुंशीगंज स्थित गेस्ट हॉउस पहुचेंगे। जहाँ वे जनता दरबार में नागरिको से मिलेंगे। संभावना जताई जा रही है की इस बार चार जनवरी को अमेठी में अपने एक दिवसीय दौरे पर पहुंच रही है केंद्रीय मंत्री।

-    इसके बाद वे यहां से मुसाफिरखाना पहुंचेंगे।

-    जहां वो अधिवक्ता संघ की नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समरोह में भाग लेंगे।

-    इसके बाद वे जगदीशपुर होते हुए तिलोई विधानसभा पहुंचेंगे।

-    जहां मृतक शिव प्रताप सिंह के परिजनों को सांत्वना देंगे।

-    इसके बाद वो सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

-    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी इस बार चार जनवरी को ही पहुंच रही है अमेठी।

-    लेकिन इसे लेकर अभी तक प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है उपलब्ध।

-    हालांकि भाजपा कार्यकर्ता उनके कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुटे।

ये होगा स्मृति ईरानी का कार्यक्रम

दूसरी ओर स्मृति ईरानी राघव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। वह एक स्कूल की आधारशिला भी रखेंगी और जिला अस्पताल में सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन करेंगी। राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनाव में स्मृति को हराया था, लेकिन स्मृति ने अमेठी की जनता से बराबर संपर्क बनाए रखा।

हार के बावजूद ईरानी ने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा नाता

अमेठी गांधी परिवार की परंपरागत संसदीय सीट मानी जाती है। भाजपा ने ईरानी को 2014 के आम चुनाव में राहुल के खिलाफ मैदान में उतारा था। हालांकि, उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। बावजूद इसके उन्होंने अमेठी से नाता नहीं तोड़ा।2014 में नरेंद्र मोदी की केंद्र में सरकार बनने के बाद स्मृति ईरानी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया और तभी से वह अमेठी में बेहद सक्रिय हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक साल में ईरानी ने 6 दौरे किए। स्मृति ईरानी 15 दिन पहले भी यहां पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने 77 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी थी। साल के आखिर में 23 दिसम्बर को उन्होंने एक दिवसीय आखिरी दौरा किया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad