Advertisement

जेल से लालू का वार, नीतीश बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए जिम्मेदार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में बंद हों पर बिहार...
जेल से लालू का वार, नीतीश बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए जिम्मेदार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भले ही इन दिनों चारा घोटाले के मामले में रांची की जेल में बंद हों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमले का कोई मौका नहीं चूकते। आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग पर गर्माई राजनीति के बीच उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के लिए नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं।

राजद प्रमुख आज ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार की संकीर्ण और नकारात्मक सोच की वजह से प्रदेश का हक़ मारा गया। यादव के लिखा है कि साल 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पटना आए थे। मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग पुरजोर तरीके से तथ्यों के साथ उनके सामने रखी। वाजपेयी साहब सहमत हो गए क्योंकि उन्होंने ही 2001 में बिहार का बंटवारा किया था। इसलिए उन्हें जानकारी थी।


ट्वीट में लिखा गया है कि विशेष दर्जे की मांग पर वाजपेयी जी के सहमत होने के बाद एयरपोर्ट जाने के क्रम में तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार उनके कार में लटक लिए। नीतीश ने वाजपेयी जी को बिहार में राजनीतिक नफा नुकसान बताते हुए कहा कि यदि आप बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देंगे तो हमारी राजनीति चौपट हो जाएगी और कभी भी हमारी सरकार नहीं बनेगी।


इस तरह नीतीश कुमार की संकीर्ण और नकारात्मक सोच की वजह से बिहार का हक मारा गया। राजद प्रमुख न कहा कि नीतीश को अपना डर और स्वार्थ छोड़ रीढ़ की हड्डी सीधी रखनी चाहिए। नीतीश बिहार की जनता को बताएं कि प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष पैकेज के नाम पर एक लाख 65 हजार करोड़ की बिहार की बोली लगाई थी उसमें से कितनी चवन्नी मिली? धेला नहीं मिला धेला.. हिम्मत है तो बताओ? कितना मिला? कब तक गुमराह करोगे?

उन्होंने अपने ट्वीट में पूछा कि केंद्र और बिहार में राजग की सरकारें है फिर भी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नही मिल रहा? बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नीतीश नहीं दिलाना चाहते या फिर भाजपा नहीं चाहती?  छुपन-छुपाई छोड़ बिहार की जनता को स्पष्ट बताओ? किस वजह और किसकी वजह से विशेष राज्य का दर्जा नही मिल रहा?


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement