Advertisement

मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद...
मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाया

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भाई आनंद कुमार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से हटाने की घोषणा की। उन्होंने पूर्व एमएलसी आरएस कुशवाहा को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया। उऩकी नियुक्ति रामअचल राजभर की जहह पर की गई है। राजभर को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

मायावती ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने छोटे भाई आनंद कुमार को पद से हटाने की घोषणा की। आनंद कार्यकर्ता की हैसियत से पार्टी से जुड़े रहेंगे। पहली बार पार्टी में दो नेशनल कोआर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं। बसपा के प्रदेश कार्यालय में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में मायावती ने पार्टी के संविधान में कई संशोधनों की घोषणा की।

पार्टी के संस्थापक कांशीराम के फैसलों का उल्लेख करते हुए बसपा प्रमुख ने परिवार के सभी सदस्यों को सक्रिय राजनीति से दूर रखने और उन्हें पार्टी में किसी भी पद पर नहीं रखने के निर्णय पर सख्ती से अमल करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे उनके राजनीतिक विरोधियों का मुंह बंद होगा। हालांकि, मायावती ने यह भी साफ किया कि परिवारवाद के आरोपों के मद्देनजर आनंद कुमार ने उनसे खुद ही पेशकश की थी कि वह बिना किसी पद पर रहते हुए निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करना चाहते हैं।

मायावती ने कहा कि उन्हें मिलाकर व आगे जब भी कोई बसपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा तो उसके जीवित रहते और मृत्यु उपरांत भी उसके परिवार के किसी भी नजदीकी सदस्य को पार्टी संगठन में किसी पद पर नहीं रखा जाएगा। वे साधारण कार्यकर्ता के तौर पर ही निस्वार्थ भावना से पार्टी का काम कर सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad