Advertisement

आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश नाकाम होने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात...
आम आदमी पार्टी ने किया लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की 6 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोशिश नाकाम होने के बाद लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात में से छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी दिल्ली सीट पर उम्मीदवार घोषित न करके आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को बनाए रखने के भी संकेत दिए हैं।

शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने इसकी घोषणा की है। पार्टी ने पूर्वी दिल्‍ली से आतिशी मरलेना, उत्तर पश्चिमी दिल्‍ली से गुग्गन सिंह, दक्षिणी दिल्‍ली से राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्‍ली से दिलीप पांडे, चांदनी चौक से पंकज गुप्ता और नई दिल्ली से ब्रजेश गोयल को उम्मीदवार बनाया है।

पश्चिमी दिल्ली सीट की अभी घोषणा नहीं

पार्टी नेता गोपाल राय ने कहा कि अभी पश्चिमी दिल्ली की सीट पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही इस सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा कर दी जाएगी। 

माना जा रहा है कि एक सीट पर अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान रोककर आप ने कांग्रेस को संकेत देने की कोशिश की है कि गठबंधन के दरवाजे अभी भी खुले हुए हैं। 

गठबंधन पर नहीं बनी बात

इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठंबधन की चर्चा जोरों पर थी। शुक्रवार को दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने गठबंधन पर चर्चा करने के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की आपात बैठक बुलाई थी और इस बैठक में गठबंधन पर बात नहीं बनी। 

हालांकि, शीला दीक्षित पहले ही कह चुकी थीं कि वह दिल्ली में गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस ने दिल्ली में गठबंधन के लिए अपने दरवाजे बंद कर लिए हैं। दिल्ली में 'आप' अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

2014 में भाजपा को मिली थीं सभी सीटें

2014 में दिल्ली की सातों सीटों से भाजपा ने जीत हासिल की थी। हालांकि आप ने यहां सभी सीटों से अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन पार्टी चुनाव जीत नहीं पाई थी। 2019  के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad