Advertisement

भाजपा का एकमात्र एजेंडा नीतीश का इस्तेमाल कर अपना मुख्यमंत्री बनाने का है: कन्हैया कुमार का दावा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र एजेंडा...
भाजपा का एकमात्र एजेंडा नीतीश का इस्तेमाल कर अपना मुख्यमंत्री बनाने का है: कन्हैया कुमार का दावा

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एकमात्र एजेंडा बिहार में विधानसभा चुनाव तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तेमाल करने और बाद में उन्हें हाशिये पर डालकर अपना मुख्यमंत्री बनाने का है।

कन्हैया कुमार ने कहा, "पिछले चुनाव को देखें तो एनडीए की सरकार सिर्फ 12,000 वोटों के अंतर से बनी थी। हम यह नहीं कह सकते कि एनडीए अच्छी स्थिति में है। भाजपा जानती है कि उसे अकेले बहुमत नहीं मिल सकता, इसलिए उसे नीतीश कुमार की जरूरत है। भाजपा चुनाव तक नीतीश कुमार का इस्तेमाल करेगी और फिर उन्हें हटा देगी। भाजपा बिहार में भाजपा का ही मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।"

 

वहीं वोटर अधिकार यात्रा पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि "आज मतदाता अधिकार यात्रा का तीसरा दिन है। यह यात्रा गया से शुरू हुई है और आगे भी जारी रहेगी, जिस तरह से लोग इस यात्रा का समर्थन कर रहे हैं। इसे देखने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं और अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। उससे साफ़ है कि इस देश में लोकतंत्र की हत्या आसान नहीं है, क्योंकि यहां लोकतंत्र लोगों के दिलों में बसता है।"

 

बता दें कि बिहार में राहुल गांधी की यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी, जिसमें 20 से ज़्यादा ज़िलों से होते हुए लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सासाराम से शुरू होकर यह यात्रा औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, मुंगेर, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, सीतामढ़ी, चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा जैसे जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान कन्हैया और राहुल की केमिस्ट्री काफी अच्छी दिखाई दे रही है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad