Advertisement

सीएम अशोक गहलोत का आरोप, कहा- राजस्थान में सरकार गिराने में लगे बीजेपी नेता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग उनकी सरकार को गिराने...
सीएम अशोक गहलोत का आरोप, कहा- राजस्थान में सरकार गिराने में लगे बीजेपी नेता

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग उनकी सरकार को गिराने का षड्यंत्र रच रहे हैं लेकिन उनकी सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी।

संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा, 'कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त में भाजपा के नेताओं ने मानवता व इंसानियत को ताक पर रख दिया है ... ये लोग सरकार गिराने में लगे हैं। ये लोग (भाजपा नेता) सरकार कैसे गिरे, किस प्रकार से तोड़-फोड़ करें ... खरीद फरोख्त कैसे करें ... इन तमाम काम में लगे हैं।' उन्होंने कहा कि पूरे विश्व सहित देश और प्रदेश में पहली बार ऐसा संकट आया है कि इतनी बड़ी महामारी से हम जूझ रहे है। पूरी दुनिया हिल चुकी है, देश और प्रदेश की इकोनॉमी तबाह हो गई है, इससे हम सबको मिलकर उबरना है। हमारे समक्ष जीवन और जीविका बचाने का सवाल है। 

 

बीजेपी और इनके नेताओं ने तो मानवता और इंसानियत की सारी हदें तोड़ दी हैं। एक तरफ तो हम जीवन और आजीविका बचाने में लगे हुये हैं और दूसरी तरफ ये लोग सरकार गिराने में लगे हु हैं....मुझे एवं मेरे साथियों को सरकार बचाने के लि संघर्ष करना पड़ता है।

 

सीएम गहलोत ने कहा कि केन्द्र में सत्ता में आने के बाद ये घमंड एवं अहंकार में हैं इनकी फासिस्ट सोच है, लोकतंत्र में कोई यकीन नहीं है। ऐसे लोग सत्ता में बैठ गये हैं जो आज विभिन्न प्रदेशों में सत्ता को गिराने का काम कर रहे है। जिस रूप में इन्होंने जो खेल खेला है और खेल रहे हैं, वो सबके सामने है। 

गहलोत ने इस बारे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया व उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का नाम लेते हुए कहा, 'सरकार को गिराने के लिए ये लोग अपने केंद्रीय नेताओं के इशारे पर जिस तरह का खेल खेल रहे हैं वे तमाम बातें जनता के सामने आ चुकी हैं।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा, 'राजस्थान में सरकार स्थिर है, स्थिर रहेगी और पांच साल चलेगी।' गहलोत ने कहा कि भाजपा ने कई राज्यों में सरकारें गिराई हैं। उन्होंने कहा कि अब वह राजस्थान में वही खेल खेलना चाहते हैं, जो उन्होंने मध्य प्रदेश में किया था। गहलोत ने कहा कि जनता सही समय पर भाजपा को जवाब देगी।

गहलोत ने भाजपा के केंद्रीय नेताओं पर भी निधाना साधते हुए कहा कि वह राज्यों में कांग्रेस सरकारें गिराने का काम कर रहे हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में बहुमत नहीं था, इसके बाजवूद सरकार बनाने का प्रयास किया। इसी तरह कांग्रेस की बहुमत वाले अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनने दी और अपनी पार्टी की सरकार बना ली।

उन्होंने कहा कि जिसका नमूना हमने देखा,पहले तो गोवा व मणिपुर में सरकार नहीं बनने दी, सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद भी, फिर अरुणाचल व कर्नाटक में,मध्य प्रदेश में लाखों-करोड़ों रुये खर्च कर बेशर्मी से तख्ता पलट करवा रहे है। महाराष्ट्र में तो कमाल ही हो गया। दुर्भाग्य से इसमें इनको गर्व महसूस होता है

  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad