Advertisement

हरियाणा में भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन की अटकलें तेज, सीएम खट्टर से मिले चौटाला

लोकसभा चुनाव काफी नजदीक होने के साथ ही जोड़तोड़ की नीति से सभी पार्टियां अपना दांव खेल रही हैं। इसी बीच...
हरियाणा में भाजपा-इनेलो के बीच गठबंधन की अटकलें तेज, सीएम खट्टर से मिले चौटाला

लोकसभा चुनाव काफी नजदीक होने के साथ ही जोड़तोड़ की नीति से सभी पार्टियां अपना दांव खेल रही हैं। इसी बीच खबर है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करने के लिए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा दिल्ली पहुंचे हैं। यहां हरियाणा भवन में सीएम व इनेलो नेताओं की बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह अहम बैठक है, जिसमें इनेलो-बीजेपी के गठबंधन पर चर्चा हुई।

चौटाला ने किया इनकार

हालांकि मुख्यमंत्री मनोहर से मिलने के बाद अभय चौटाला ने बताया कि वे व्यक्तिगत काम की वजह से मुख्यमंत्री से मिलने आए थे। वहीं गठबंधन की चर्चाओं पर व संभावना पर साफ इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा की तरफ से 8 उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं और वे 2 उम्मीदवार भी घोषित करें। अभय ने कहा कि हम जल्द ही दस उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

इनेलो ने मांगी दो सीटें?

चौटाला राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए सीएम से मिले। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि इनेलो ने भाजपा से सिरसा और रोहतक की सीट मांगी है। चौटाला सुशील कुमार इंडोरा को इनेलो की टिकट पर चुनाव लड़वाने के लिए राजी हैं। लेकिन सुशील इंदौरा फिलहाल इनेलो छोड़ अपनी पार्टी में हैं। इंडोरा 2014 में हजकां से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। इनेलो रोहतक से पार्टी जिलाध्यक्ष सतीश नांदल को चुनाव लड़ाने की पेशकश कर रही है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad