Advertisement

पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका: 3 विधायक कांग्रेस में शामिल, कैप्टन के "खेल" में फंस गई AAP!

पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब से  बागी विधायक सुखपाल...
पंजाब चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका:  3 विधायक कांग्रेस में शामिल, कैप्टन के

पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों को विराम देते हुए आम आदमी पार्टी के पंजाब से  बागी विधायक सुखपाल खैहरा गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खेहरा के साथ आम आदमी पार्टी के दो और विधायक भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं। गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली एक अहम बैठक में भाग लेने के लिए जाने से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदंर सिंह की मौजूदगी में आप के तीन विधायक कांग्रेस में शामिल हुए। खेहरा साथ कांग्रेस में शामिल होने वाले आप के बागी विधायकों में पिरमल सिंह और जगदेव सिंह भी हैं।

इन नेताओं के कांग्रेस को कांग्रेस में शामिल करा कैप्टन अमरिदंर सिंह पंजाब कांग्रेस की भीतरी कलह के निपटान के लिए दिल्ली में कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं की कमेटी के समक्ष पेश होेंगे जिसके अध्यक्षता मल्लिकार्जुन खड़गे कर रहे हैं। खड़गे के साथ पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और जय प्रकाश अग्रवाल भी हैं। पिछले तीन दिन से यह कमेटी सभी विधायकों और सांसदों से भी मिल चुकी है। गुरुवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह को तलब किया गया है। 

गुरुवार को कांग्रेस में शामिल हुए सुखपाल खैहरा, पहले भी कांग्रेस के विधायक रह चुके हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर से सुर न मिलने के कारण उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को अलविदा कह आम आदमी पार्टी का झाड़ू थाम लिया था। आप के टिकट पर भुलत्थ से चुनाव जीत विपक्ष के नेता बने। आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल की ओर से पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया से माफी मांगने के चलते नाराज खैहरा आप में रहते हुए पार्टी से बागी हो गए। सूत्रों मुताबिक सुखपाल खैहरा के साथ आप के दो अन्य विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने के पीछे प्रियंका गांधी का हाथ है लेकिन इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भी विश्वास में लिया गया।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad