Advertisement

भूपेंद्र हुड्डा भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? सोनिया गांधी से मिलने के बाद अटकलें तेज

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है और संभावित उम्मीदवारों की सूची दिन-ब-दिन...
भूपेंद्र हुड्डा भी लड़ेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव? सोनिया गांधी से मिलने के बाद अटकलें तेज

कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है और संभावित उम्मीदवारों की सूची दिन-ब-दिन बड़ी होती जा रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिससे उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगने लगी हैं।

सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हुड्डा ने अपने मन की बात स्पष्ट नहीं की लेकिन कहा,''कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि वह लड़ाई में तटस्थ रहेंगी। चुनाव कोई भी लड़ सकता है।''

यह पूछे जाने पर कि क्या वह अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस पर हुड्डा ने जवाब देते हुए कहा, "नामांकन 24 सितंबर से शुरू हो रहा है। देखते हैं कि कौन अपने-अपने नामांकन दाखिल करता है।"

हुड्डा की सोनिया के साथ शुक्रवार को हुई मुलाकात से इस बात की चर्चा तेज हो गई की शायद भूपेन्द्र हुड्डा भी को कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

फिलहाल राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और शशि थरूर दो उम्मीदवार हैं। कई अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के अध्यक्ष पद की रेस में होने की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी राहुल गांधी से मुलाकात की।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad