Advertisement

बुरे फंसे शरद पवार के मंत्री, दो बच्चों के पिता होने की बात स्वीकारी, उठाना पड़ सकता है नुकसान

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई...
बुरे फंसे शरद पवार के मंत्री, दो बच्चों के पिता होने की बात स्वीकारी, उठाना पड़ सकता है नुकसान

महाराष्ट्र के सामाजिक न्याय मंत्री धनंजय मुंडे के खिलाफ रेप के आरोपों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। अब पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मुंडे पर जो आरोप लगे हैं, वो गंभीर हैं। उन पर क्या कार्रवाई होगी, इस पर पार्टी में जल्द ही विचार होगा।

इस बीच धनंजय मुंडे ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और पार्टी को सब बता दिया है। उनका जो भी फैसला होगा, मैं उसे स्वीकार करूंगा। वहीं, विपक्ष ने उनसे इस्तीफे की मांग की है। पिछले दिनों 37 वर्षीय एक महिला सिंगर ने मंत्री धनंजय मुंडे पर गंभीर आरोप लगाए थे। महिला के मुताबिक मुंडे ने वर्ष 2006 में उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किय़ा था। महिला ने यह भी दावा किया कि उसने पहले ओशिवारा पुलिस से संपर्क किया लेकिन उसकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया।

मुंडे ने इन आरोपों पर कहा कि उन्हें महिला और उसकी बहन द्वारा ब्लैकमेल किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि वह महिला की बहन के साथ रिश्ते में थे और उसके दो बच्चे हैं। उन दोनों बच्चे को उनका परिवार अपना चुका है। उसे घर भी दिया जा चुका है। भाजपा की ओर से इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं।

बता दें कि धनंजय मुंडे महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वे बीजेपी के स्वर्गीय नेता गोपीनाथ मुंडे के रिश्तेदार हैं। बाद में मुंडे शरद पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को पर्ली विधानसभा सीट पर पराजित किया था।  

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad