Advertisement

आंध्र प्रदेश में बीजेपी छोड़ा टीडीपी सरकार का साथ, दो मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एनडीए-तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच...
आंध्र प्रदेश में बीजेपी छोड़ा टीडीपी सरकार का साथ, दो मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा

आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर एनडीए-तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) के बीच विवाद तेज होता जा रहा है। जहां टीडीपी के कोटे से मोदी कैबिनेट में शामिल दो मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं, राज्य सरकार में बीजेपी कोटे के मंत्रियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

बता दें कि बीजेपी कोटे के मंत्री कामिनेनी श्रीनिवास, माणिक्याला राव ने आंध्र प्रदेश सरकार से अपना इस्तीफा सौंपा है। दरअसल,  आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिए जाने को लेकर अब बात एनडीए में फूट तक पहुंच गई है।

आंध्र प्रदेश विधासभा में बीजेपी के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में हमारे और हमारे मंत्रिमंडल में भाजपा मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, इन मंत्रियों ने राज्य में अच्छा काम किया। उन्होंने अपने विभागों में काफी सुधार किए। मैं उनकी सेवाओं के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।


गौरतलब है कि केन्द्र के रवैये से नाराज तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने बुधवार को सरकार से अलग होने का निर्णय लिया है। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने देर रात इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे केंद्र सरकार के रवैया से निराश हैं। नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू और केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाईएस चौधरी को उनके संबंधित मंत्रालयों से इस्तीफा देने के लिए कहा है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad