Advertisement

आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई का होगा पुनर्गठन: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी ने अपनी दिल्ली इकाई का विधानसभा, जिला, वार्ड, मतदान केंद्र और बूथ स्तर पर पुनर्गठन करने...
आम आदमी पार्टी की दिल्ली इकाई का होगा पुनर्गठन: गोपाल राय

आम आदमी पार्टी ने अपनी दिल्ली इकाई का विधानसभा, जिला, वार्ड, मतदान केंद्र और बूथ स्तर पर पुनर्गठन करने का फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुनर्गठन का निर्णय 2022 में निर्धारित निकाय चुनाव के मद्देनजर लिया गया है।

आप की दिल्ली इकाई के संयोजक राय ने कहा कि पुनर्गठन का काम बुधवार को शुरू होगा और 20 अगस्त तक जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि पार्टी उन लोगों को नई जिम्मेदारियां देगी जिन्होंने इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था।

राय ने कहा, ‘‘पुनर्गठन का काम बुधवार से शुरू होकर 15 दिन तक चलगा। जिला, विधानसभा, वार्ड, मतदान केंद्र तथा बूथ स्तर पर पुनर्गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन पांच स्तरों पर अपने नेताओं के काम की हम समीक्षा करेंगे और फिर पार्टी निर्णय लेगी। कोविड-19 महामारी के दौरान जिन लोगों ने अच्छा काम किया उन्हें नई जिम्मेदारियां दी जाएंगी।’’

साल 2017 में हुए निकाय चुनाव में आप हार गई थी। हालांकि इसी वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में उसने 70 में से 62 सीटें जीती थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad