Advertisement

पायलट ही नहीं वसुंधरा भी कर रही है परेशान, जाने क्यों हुआ ईनाम का ऐलान

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस के खेमे में ही नहीं बल्कि भाजपा में भी राजनीति गरमायी हुई है। गुरुवार...
पायलट ही नहीं वसुंधरा भी कर रही है परेशान, जाने क्यों हुआ ईनाम का ऐलान

राजस्थान में इन दिनों कांग्रेस के खेमे में ही नहीं बल्कि भाजपा में भी राजनीति गरमायी हुई है। गुरुवार को भाजपा की कद्दावर नेता और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ और झालरापाटन में लापता होने के पोस्टर चस्पा किए गए। जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच असहज स्थिति पैदा हो गयी है।  

वसुंधरा के खिलाफ चस्पा पोस्टर
झालावाड़ और झालरापाटन शहरों की दीवारों पर लगे पोस्टरों में लापता की तलाफ शीर्षक के साथ दोनों भाजपा नेताओं की फोटो थी। जिसमें लिखा हुए था "इस गंभीर कोरोना काल में पूरे झालावाड़ जिले के निवासियों को अकेला छोड़कर आप दोनों कहां चले गए हैं? डरिए नहीं, घर आ जाइए।" पोस्टर में उपहास भरे अंदाज में कहा गया था कि "लोगों का क्या है? वे इसे एक-दो दिन में भूल जाएंगे।"

बात यही खत्म नहीं होती इसके अलावा पोस्टरों में दोनों नेताओं के बारे में जानकारी देने वालों को आकर्षक इनाम देने का वादा भी किया गया था। गुरुवार को सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नगर परिषद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टरों को फाड़कर हटा दिया।

पूरे मामले में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय जैन ने इसे राजनीति का नया निचला स्तर बताया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अपने क्षेत्रों के अधिकारियों और लोगों से लगातार संपर्क में हैं और इस मुश्किल वक्त के बाद दोनों जनप्रतिनिधी लोगों की विभिन्न जरूरतों की व्यवस्था के लिए लगातार वर्चुअल बैठक कर अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

बता दें कि पिछले संसदीय चुनाव में दुष्यंत सिंह के खिलाफ उम्मीदवार रहे और स्थानीय कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा ने भी दोनों नेताओं के खिलाफ पोस्टर अभियान में अपना समर्थन दिया है। उन्होंने दावा किया कि राजे ने पिछले दो साल से अपने निर्वाचल क्षेत्र का दौरा नहीं किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement