Advertisement

यूपी में भाजपा को सिर्फ सपा हरा सकती है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार पार्टी के राज्य स्तरीय अधिवेशन में बीजेपी पर कई कड़े...
यूपी में भाजपा को सिर्फ सपा हरा सकती है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार पार्टी के राज्य स्तरीय अधिवेशन में बीजेपी पर कई कड़े प्रहार किए। उन्होंने कहा कि हाल के चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल नहीं रहे हैं, लेकिन इससे यह साबित हो गया है कि केवल उनकी पार्टी ही उत्तर प्रदेश में भाजपा को हरा सकती है।

कार्यक्रम के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़ी दावेदार थी लेकिन सत्ता में बैठे लोगों मशीनरी का दुरुपयोग कर हमें सत्ता में आने से रोक दिया।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा “2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में, हमारी पार्टी ने भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए संघर्ष कर रहे सभी लोगों को साथ लेने के प्रयास में एक गठबंधन बनाया। लेकिन हम जीत नहीं सके।”

उन्होंने आगे कहा “लेकिन मैं एक बात कह सकता हूं कि 2019 और 2022 के प्रयोगों के बावजूद, जिस तरह से हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काम किया। इससे यह साफ झलकता है कि केवल सामाजवादी ही है जो भाजपा को यूपी में टक्कर देकर हरा सकती है। 

पार्टी के अधिवेशन में नरेश उत्तम पटेल को फिर से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad