Advertisement

योगी का वार, जहां राहुल ने प्रचार किया वहां कांग्रेस की हार पक्की

गुजरात में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है पर यहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस...
योगी का वार, जहां राहुल ने प्रचार किया वहां कांग्रेस की हार पक्की

गुजरात में अभी चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है पर यहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गुजरात यात्रा अभी पूरी ही हुई है कि वहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए है। आज उन्होंने वलसाड की रैली में कहा कि समझो जहां राहुल गांधी प्रचार करने चले गए, वहां कांग्रेस की हार पक्की। इस रैली के दौरान योगी को काला झंडा दिखाने के आरोप में पुलिस ने पांच कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

योगी ने सवाल किया कि जो लोग तीन पीढ़ियों में राज करने के दौरान अमेठी में एक कलेक्टरेट तक नहीं बना पाए वे गुजरात में कैसे विकास लाएंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहां से 14 साल से सांसद हैं पर अमेठी में विकास नाम की कोई भी चीज नहीं हुई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो अमेठी आते हैं पर राहुल गांधी इटली भाग जाते हैं। तब उन्हें गुजरात की याद नहीं आती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 41 साल सत्ता में रहने के बाद सरदार पटेल को भारत रत्न देने के बारे में सोचा तक नहीं पर जब अटल जी प्रधानमंत्री बने तो उन्हें इस मुद्दे को उठाया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी हमले किए। उन्होंने कहा कि किसी भी फैसले की मंजूरी के लिए सिंह गांधी-नेहरू परिवार की ओर देखते थे। यदि वे नहीं कह देते थे तो सिंह चुप्पी साध लेते थे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad