Advertisement

उत्तराखंड में भी पंजाब का फार्मूला, गोदियाल बने कांग्रेस के अध्यक्ष, हरीश रावत को कैंपेन कमेटी की कमान

उत्तराखंड में भी पंजाब की तर्ज पर कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल...
उत्तराखंड में भी पंजाब का फार्मूला, गोदियाल बने कांग्रेस के अध्यक्ष, हरीश रावत को कैंपेन कमेटी की कमान

उत्तराखंड में भी पंजाब की तर्ज पर कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया। कांग्रेस ने अपनी उत्तराखंड इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए गुरुवार  को गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है।

उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत यहां भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है।  वहीं, प्रदीप टमटा को उपाध्यक्ष और दिनेश अग्रवाल को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कोषाध्यक्ष का प्रभार आर्येंद्र शर्मा को सौंपा गया। 

कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुवाई में कोर कमेटी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में समन्वय समिति, पूर्व मंत्री नवप्रभात की अगुवाई में घोषणापत्र समिति, प्रकाश जोशी की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति, सुमित हृद्येश की अध्यक्षता में प्रचार समिति और कुछ अन्य समितियां गठित की गई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad