Advertisement

फिर बोलीं प्रियंका गांधी, किसानों को परेशान कर रही है यूपी सरकार, धोखा है कर्जमाफी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर किसानों का मामला उठाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी...
फिर बोलीं प्रियंका गांधी, किसानों को परेशान कर रही है यूपी सरकार, धोखा है कर्जमाफी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर किसानों का मामला उठाते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया है।

प्रियंका गांधी ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा कि यूपी सरकार ने किसानों को परेशान करने के कई तरीके ईजाद किए हैं। कर्जमाफी के नाम पर धोखा किया। बिजली बिल के नाम पर उनको जेल में डाला और बाढ़-बारिश से बर्बाद फसल का कोई मुआवजा नहीं मिल रहा है। यूपी में बीजेपी सरकार को किसान की याद केवल विज्ञापन में आती है। अपने ट्वीट में प्रियंका ने एक मीडिया रिपोर्ट के जरिये यूपी सरकार पर हमला बोला। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य की अलग-अलग घटनाओं महोबा और हमीरपुर में दो किसानों ने कथित तौर पर कर्ज के मुद्दे पर आत्महत्या की।

यूपी ईस्ट से कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बाढ़ और बारिश के कारण खराब हुई फसलों के लिए किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है।

किसान हित की बात केवल विज्ञापनों तक सीमित

इससे पहले भी प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश सरकार पर किसानों के मुद्दे पर हमलावर रही है। प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर किसानों का अपमान करने और उनके साथ छल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने किसान हित की बात को केवल विज्ञापनों तक सीमित रखा है और जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया है। प्रियंका ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के नाम पर भी छला गया है।

कर्जमाफी के नाम पर किसानों को सिर्फ छला गया

प्रियंका ने कहा कि उत्तर प्रदेश बीजेपी ने किसान हित की बात केवल विज्ञापन और बिलबोर्ड तक सीमित कर रखी है। किसानों को उनके पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। बिजली ढंग से आती नहीं मगर उनके बिजली के बिल बढ़ा दिए गए। उन्हें कर्जमाफी के नाम पर छला गया और उनका अपमान भी किया जा रहा है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad