Advertisement

वायरल वीडियो पर बोले नितिन गडकरी- राहुल गांधी कब से मराठी समझने लगे?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी का यह वीडियो ट्वीट कर आरोप...
वायरल वीडियो पर बोले नितिन गडकरी- राहुल गांधी कब से मराठी समझने लगे?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी का यह वीडियो ट्वीट कर आरोप लगाया था कि सरकार ने जनता के भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है। राहुल के शेयर किए वीडियो में नितिन गडकरी कथित तौर पर चुनावी वादों पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं। वह एक मराठी चैनल के कार्यक्रम में नाना पाटेकर के साथ मराठी में बात करते दिख रहे हैं।

अब नितिन गडकरी ने इस पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि यह पूरी तरह निराधार है। उन्होंंने कहा कि यह झूठ है और मैंने ऐसा कुछ भी कहा नहीं। 

राहुल गांधी कब से मराठी समझने लगे: गडकरी

उन्होंने कहा, ‘मैंने मोदी जी और 15 लाख रुपये को लेकर ऐसा कुछ भी नहीं कहा है। कार्यक्रम मराठी में था और मैं हैरान हूं कि राहुल गांधी कब से मराठी समझने लगे?'

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि 'मेरे वादे को लेकर कभी किसी ने नहीं सवाल किया। महाराष्ट्र में चुनाव के समय मुंडे जी और देवेंद्र जी ने कहा कि टोल माफ कर दीजिए, ऐसा बोल दें। मैंने कहा ऐसा नहीं करना चाहिए, नुकसान होगा तो वे लोग बोले- अरे हमलोग सत्ता में कहां आने वाले हैं। यह मजाक था। उसमें किसी सरकार की बात नहीं थी, मोदी जी की बात नहीं थी। 15 लाख की बात नहीं थी। देवेंद्र जी ने बाद में टोल माफ भी किया। राहुल जी से अनुरोध है मराठी सीखे या समझना शुरू करें। ताकि आगे से ऐसी गलती ना हो। बिना समझे ट्विटर पर मेरा अभिनंदन भी कर दिया।'

राहुल गांधी ने शेयर किया था वीडियो

राहुल गांधी ने मंगलवार को नितिन गडकरी का एक वीडियो साझा किया. राहुल गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन दिया- सही फरमाया, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement