Advertisement

मेरी सरकार में किसी ने नाखून लगाया तो नाखून काट लेना चाहिए: बिप्लब देब

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन्हीं बयानों...
मेरी सरकार में किसी ने नाखून लगाया तो नाखून काट लेना चाहिए: बिप्लब देब

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन्हीं बयानों में इजाफा करते हुए अब उन्होंने कहा है कि उनकी सरकार पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता, नाखून भी नहीं लगा सकता, जो नाखून लगाएगा उसका नाखून काट लेना चाहिए।

समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में वह एक मंच से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा है, 'मेरी सरकार में ऐसा नहीं होना चाहिए कि कोई उसमें अंगुली मार दे, नाखून लगा दे। जिन्होंने नाखून लगाया, उसका नाखून काट लेना चाहिए।'


बिप्लब देब के हाल ही के विवादित बयान

'पान की दुकान लगाएं युवा'

इससे पहले, बिप्लब देब ने शनिवार को अगरतला में अपने सूबे के नौजवानों को मशविरा देते हुए कहा कि वह नौकरी के लिए नेताओं के पीछे न दौड़ें, बल्कि अपना खुद का काम शुरू करें।

उन्होंने कहा था, 'नौजवान सरकारी नौकरी पाने के लिए सालों तक पार्टियों के पीछे भागते रहते हैं और अपने जीवन का कीमती वक्त खराब करते हैं। अगर यही युवा पार्टियों के पीछे भागने के बजाय अपनी पान की दुकान शुरू करता तो उसके खाते में 5 लाख रुपये होते।'

'सिविल सर्विसेज में सिविल इंजीनियर ही आएं'

उन्होंने नौजवानों को ये सलाह भी दी है कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद किसी को सिविल सर्विसेज में नहीं जाना चाहिए। उनके मुताबिक, मैकेनिकल के बजाय सिविल इंजिनियर्स को सिविल सर्विसेज जॉइन करनी चाहिए, क्योंकि उनके पास प्रबंधन निर्माण और समाज से जुड़ी ज्यादा जानकारी और अनुभव होता है।

महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड

इससे पहले बिप्लब देब महाभारत काल में इंटरनेट और मिस वर्ल्ड में इंडियन ब्यूटी को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया था कि इंटरनेट महाभारत के दौर में भी था और तब इसका इस्तेमाल किया जाता था। साथ ही उन्होंने मिस वर्ल्ड डायना हेडन पर भी सवाल उठाए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad