Advertisement

राहुल गांधी कल संभालेंगे कांग्रेस की बागडोर, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

132 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस की बागडोर कल यानी शनिवार को राहुल के हाथों में सौंपी जाएगी। कांग्रेस...
राहुल गांधी कल संभालेंगे कांग्रेस की बागडोर, पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल

132 साल पुरानी पार्टी कांग्रेस की बागडोर कल यानी शनिवार को राहुल के हाथों में सौंपी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित राहुल गांधी लंबे समय से कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रहे थे। समय-समय पर कांग्रेस के भीतर से उन्हें अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही, ऐसे में यह इंतजार खत्म हो गया है और कांग्रेस में राहुल युग का आरंभ हो गया है।

राहुल गांधी की ताजपोशी से पहले दिल्ली में कांग्रेस के मुख्यालय 24 अकबर रोड पर जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता खुशी में झूम रहे हैं।

राहुल गांधी ने 4 दिसंबर को इस पद के चुनाव में नामांकन किया था। उनके खिलाफ किसी ने भी नामांकन नहीं दाखिल किया था। इस बीच नाम वापसी की आखिरी समय सीमा खत्म होने के बाद सोमवार की शाम 3 बजे के बाद राहुल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

बता दें कि इसी के साथ सोनिया गांधी के 19 साल का अध्यक्षीय युग समाप्त हो गया है। जहां राहुल गांधी ने 132 साल पुरानी पार्टी की कमान संभाली है वहीं सोनिया गांधी ने कांग्रेस के 132 साल के इतिहास में सबसे लंबा अध्यक्ष रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement