Advertisement

जो काले कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं, वो खाक हल निकालेंगेः राहुल गांधी

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, कांग्रेस...
जो काले कृषि कानूनों को सही बता रहे हैं, वो खाक हल निकालेंगेः राहुल गांधी

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच, कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों की आय दोगुनी करने की बजाय अडानी-अंबानी की आय कई गुना बढ़ाने का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है, "वादा था किसानों की आय दुगनी करने का, मोदी सरकार ने आय तो कई गुना बढ़ा दी लेकिन अडानी-अंबानी की! जो काले कृषि कानूनों को अब तक सही बता रहे हैं, वो क्या खाक किसानों के पक्ष में हल निकालेंगे।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के धरने का रविवार को चौथा दिन है। किसान दिल्ली-हरियाणा की सीमा सिंधु बॉर्डर पर डटे हैं। किसानों ने तय किया है कि वे बुराड़ी के निराकारी समागम मैदान में नहीं जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसानों से बुराड़ी मैदान में आकर प्रदर्शन करने की अपील की है लेकिन उन्होंने अमित शाह द्वारा दिए गए बातचीत के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है तथा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की बात कही है। शाह ने कहा कि किसानों के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिए तीन दिसंबर को आमंत्रित किया गया है। कुछ किसान संगठनों ने तत्काल बातचीत करने की मांग की है और केंद्र बुराड़ी के मैदान में किसानों के स्थानांतरित होते ही वार्ता को तैयार है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement