Advertisement

जेपी नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

जगत प्रकाश नड्डा एक साल के लिए और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने वाले हैं। पार्टी की तरफ...
जेपी नड्डा जून 2024 तक बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, एक साल के लिए बढ़ाया गया कार्यकाल

जगत प्रकाश नड्डा एक साल के लिए और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहने वाले हैं। पार्टी की तरफ से उन्हें एक साल का एक्सटेंशन दे दिया गया है। इसकी अटकलें पहले से लग रही थीं, अब पार्टी ने ऐलान भी कर दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बात की जानकारी देते हुए मंगलवार को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकारिणी में ये प्रस्ताव पास हुआ। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यह प्रस्ताव रखा और सभी ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। सभी भाजपा के सदस्यों ने इसे स्वीकार किया है। जेपी नड्डा को जून 2024 तक के लिए भाजपा के अध्यक्ष के रूप में इनका कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है।

बता दें कि अगले साल यानी 2024 में प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार देश की जनता से जनमत मांगेगे। उसके पहले 2023 में 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और यह चुनाव आम चुनाव को लेकर राजनीतिक धारणा बनाने में भूमिका निभाते हैं। इनमें खासतौर पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक में पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा की दृष्टि से बेहद अहम होगा। गौरतलब है कि इन राज्यों की 93 में से 87 सीटें इस समय पार्टी के पास है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad